ग्रेटर नोएडा पाकिस्तान की पबजी वाली चार बच्चों की मां पाकिस्तानी सीमा गुलाम हैदर उत्तर प्रदेश एंटी टेरर स्क्वॉड (एटीएस) की टीम लगातार दो दिन से पूछताछ जारी जांच पर टिकी सभी की निगाहेँ बना चर्चा का विषय। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )


( पबजी वाली चार बच्चों की मां पाकिस्तानी सीमा गुलाम हैदर उत्तर प्रदेश एंटी टेरर स्क्वॉड (एटीएस) की टीम लगातार दो दिन से पूछताछ पूछताछ जारी बना चर्चा का विषय )
ग्रेटर नोएडा पबजी वाली चार बच्चों की मां पाकिस्तानी सीमा गुलाम हैदर और सचिन मीणा से उत्तर प्रदेश एंटी टेरर स्क्वॉड (एटीएस) की टीम लगातार दो दिन से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में कई ऐसा खुलासा हुआ है,जो सीमा पर संदेह पैदा कर रहा है।सीमा का कॉन्फिडेंस इसकी वजह।सीमा जिस अंदाज से एटीएस के सवालों के जवाब दे रही है।इससे यह संदेह पैदा हो रहा है कि कहीं सीमा को कोई गाइड तो नहीं कर रहा।
बता दें कि पबजी वाली चार बच्चों की मां पाकिस्तानी सीमा गुलाम हैदर से सोमवार को भी यूपी एटीएस ने 8 घंटे तक पूछताछ की।आज भी सीमा से यूपी एटीएस पूछताछ में जुटी है।सीमा बेबाक और कॉन्फिडेंस से यूपी एटीएस को जवाब दे रही है,जिससे यूपी एटीएस की टीम चौकन्ना है।सोमवार को सीमा से अंग्रेजी की कुछ लाइनें पढ़वाई गईं।इन लाइनों को सीमा ने अच्छे से पढ़ा,बिल्कुल भी फंबल नहीं मारा।हैरानी की बात यह है कि सीमा सिर्फ पांचवीं पास है और गांव इलाके की रहने वाली है।ऐसे में इस तरह अंग्रेजी साफ बोलना यूपी एटीएस को हैरान कर रहा है।सीमा के साथ सचिन से भी पूछताछ जारी है।सीमा और सचिन से अलग-अलग कमरों में पूछताछ जारी है।
सीमा कैसे नेपाल बॉर्डर से आ गई भारत
सुरक्षा एजेंसियों के सामने सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि आखिर सीमा भारत-नेपाल बॉर्डर से इतनी आसानी से भारत में कैसे दाखिल हो गईं।क्योंकि भारत-नेपाल बॉर्डर पर सशस्त्र सीमा बल सुरक्षा करती है।सूत्रों ने दावा किया है कि एसएसबी तमाम जगहों पर चप्पे-चप्पे की सुरक्षा करती है।कोई परिंदा भी भारत-नेपाल बॉर्डर से भारत में ऐसे ही प्रवेश नहीं कर सकता है।सीमा आसानी से वहां से भारत आ गई।इन तमाम चीजों को लेकर सुरक्षा एजेंसियों के बीच इस समय माथापच्ची चल रही है।साथ ही एसएसबी को लेकर भी कहीं न कहीं सवाल खड़े हो रहे हैं कि उनसे सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई।
सीमा क्या झूठ बोल रही है
इसके अलावा कुछ और सवाल भी इस प्रेम कहानी को लेकर उठ रहे हैं।क्या सीमा का सचिन के लिये प्यार महज दिखावा है, क्या सीमा इमोशनल कार्ड खेलकर सहानभूति इकठ्ठा करना चाहती है।सुरक्षा एजेंसियों और जांच एजेंसी इस समय इन तमाम चीजों को ले करके कड़ी मशक्कत कर रही हैं।सूत्रों के मुताबिक प्लान-बी के तहत खुफिया एजेंसियां सीमा गुलाम हैदर का राज खोलने का काम करने में जुटी हैं।
सूत्रों के मुताबिक सीमा गुलाम हैदर ने जो कुछ बताया है। उसकी क्रॉस वैरिफिकेशन हो रही है,लेकिन अब तक की जांच में सीमा के खिलाफ कोई सबूत हाथ नहीं आया है।जांच एजेसिंयां तमाम जगह जहां-जहां सीमा पाकिस्तान से नेपाल और फिर भारत आते समय रुकी उनकी जांच की जा रही है।
भारत आने से पहले सीमा नेपाल में सचिन से मिलने गई और फिर वहां वो सचिन के साथ एक होटल में रुकी थी।उस होटल के मालिक से भी संपर्क कर जानकारी इकठ्ठा की जा रही है। इसके अलावा सीमा नेपाल की जिस ट्रैवल एजेंसी की मदद से भारत पहुंची है, उसके बारे में जांच एजेंसियां पता लगा रही हैं।
सुरक्षा एजेंसियों ने तैयार कर रखा है प्लान-बी
सूत्रों की मानें तो सीमा गुलाम हैदर अगर वाकई में कोई पकिस्तानी एजेंट है तो उसे ट्रेनिंग भी मिली होगी, जिससे सीमा से सच उगलवा पाना काफी मुश्किल होगा।लिहाजा जांच एजेंसियों ने सीमा को लेकर प्लान-बी तैयार कर रखा है। इतना ही नही सीमा के टूटे हुए फोन से जो अब तक का डाटा रिकवर हुआ है उससे भी जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
क्यों सीमा ने रखे थे चार मोबाइल
सीमा गुलाम हैदर को जब गिरफ्तार किया गया था तो उसके पास से पुलिस को 2 वीडियो कैसेट, 4 मोबाइल फोन, 1 सिम और 1 टूटा हुआ मोबाइल मिला था।सीमा को चार मोबाइल रखने की क्या जरूरत थी।सिम होने के बावजूद वह Hotspot से कॉल क्यों करती थी।जब सीमा नेपाल में भी थी तब भी उसके पास सिम कार्ड थे,लेकिन सीमा ने वहां नेपाली लड़कियों से Hotspot लेकर सचिन को कॉल किए।इन सभी सवालों को लेकर बारीकी से जांच की जा रही है।
पाकिस्तान की सीमा हैदर की यूपी ATS कर रही जांच सभी सोशल मीडिया अकाउंट को ATS ने खंगाला सीमा हैदर के सभी सोशल मीडिया अकाउंट खंगाले सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़े अधिकतर दिल्ली NCR के लोग 2 पासपोर्ट मिले थे,एक में सीमा नाम दूसरे में सीमा हैदर सीमा हैदर ने कुछ जवानों को भी भेजी थी फ्रेंड रिकवेस्ट ATS की पूछताछ में कई बयानों से भी पलटी सीमा हैदर
ATS की पूछताछ दौरन सीमा हैदर लगातार रोती रही फोन के कई वीडियो और करीब 700 चैट डिलीट की गई 5वीं फेल सीमा ने ATS के सामने फर्राटेदार अंग्रेजी पढ़ी सीमा हैदर के ISI और पाकिस्तानी आर्मी से जुड़े होने का शक सचिन से पहले सीमा NCR के अन्य युवकों से बातचीत करती थीयूपी ATS की जांच पर सभी की निगाहेँ टिकी है.

( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )
