उत्तर प्रदेश कानपुर मंडलायुक्त ने विजय नगर मलिन बस्ती का औचक निरिक्षण बस्ती के गरीब बच्चों की शिक्षा कराया दाखिल शिक्षा विभाग व सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश। ( शादाब अंसारी की खास रिपोर्ट )

( मंडलायुक्त ने विजय नगर मलिन बस्ती का औचक निरिक्षण बस्ती के गरीब बच्चों की शिक्षा कराया दाखिल शिक्षा विभाग व सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश )
उत्तर प्रदेश कानपुर मण्डलायुक्त लोकेश एम0 के संज्ञान में आया कि विजय नगर मलिन बस्ती में लगभग 6 से 8 वर्ष आयु के कुछ गरीब बच्चे स्कूल के समय पर गलियों में खेलते रहते हैं और स्कूल नहीं जाते हैंl इस पर मण्डलायुक्त ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कानपुर नगर से विजय नगर मलिन बस्ती के 87 घरों का सर्वे कराकर ऐसे 39 बच्चों को चिन्हित किया | इन बच्चों में कुछ बच्चे अभी स्कूल नहीं जा रहे हैं तथा कुछ ऐसे बच्चे हैं जो 6 से 8 वर्ष की आयु होने के उपरांत भी आज तक एक बार भी स्कूल नहीं गए | जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कानपुर नगर के माध्यम से इन Out of School बच्चों को उनके अभिभावकों के साथ कम्पोजिट विद्यालय कन्या, शास्त्री नगर (विजय नगर) कानपुर में बुलाकर Sharda (हर दिन स्कूल आए) योजना के अंतर्गत उपस्थित सभी 24 बच्चों का दाखिला कराया | इस दौरान मण्डलायुक्त ने बच्चों से ढेर सारी बातें की और शिक्षा के प्रति उनके रुझान को जाना तथा उन्हें प्राथमिक पुरस्कार के रुप में किताबें, पेंसिल, बस्ते व गुब्बारे इत्यादि देकर उन्हें प्रोत्साहित किया | इस दौरान मण्डलायुक्त ने अध्यापकों को संबोधित किया और शिक्षा विभाग के अधिकारियों और अध्यापकों को निम्न निर्देश दिए |
1. बच्चे प्रतिदिन स्कूल आए और उनमें इसकी आदत विकसित हो, इसके लिए अध्यापक आगामी 3 महीनों तक विद्यालय आने से पहले बच्चों के घर जाकर उनको अपने साथ विद्यालय लेकर आएंl
2. जहां-जहां मलिन बस्ती हैं, वहां स्कूल टाइम में गलियों में खेलने वाले Out of School बच्चों को चयनित करते हुए विशेष नामांकन अभियान चलाकर उनका शारदा (स्कूल हर दिन आये) SHARDA योजना के तहत नजदीकी स्कूलों में दाखिला कराया जाएl
3. शैक्षणिक सत्र के आरंभ में अध्यापकों को बच्चों को Groom करना होगा और खेल-खेल में उन्हें पढ़ाना होगाl
4. इस दौरान मंडलायुक्त ने विद्यालय में बच्चों और अध्यापकों की दैनिक उपस्थिति की जांच करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने और फोटोग्राफ के साथ दैनिक उपस्थिति की रिपोर्ट आयुक्त को भेजने को कहाl

( शादाब अंसारी की खास रिपोर्ट )
