उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी ने आगामी विभिन्न विभागों द्वारा आगामी 22 जुलाई, एवं 15 अगस्त को कराए जाने वाले वृक्षारोपण के कार्यों की विभागवार समीक्षा बैठक कर सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( जिलाधिकारी ने आगामी विभिन्न विभागों द्वारा आगामी 22 जुलाई, एवं 15 अगस्त को कराए जाने वाले वृक्षारोपण के कार्यों की विभागवार समीक्षा बैठक कर सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश )

उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने वर्ष 2023-24 (वर्षा काल 2023) में विभिन्न विभागों द्वारा आगामी 22 जुलाई, एवं 15 अगस्त को कराए जाने वाले वृक्षारोपण के कार्यों की विभागवार विस्तार पूर्वक समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप वृक्षारोपण हेतु सभी कार्य यथा- स्थान चिन्हांकन, गड्ढा खुदाई सहित रोपित किए जाने वाले पौधों की जियो टैगिंग के लिए व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं जिससे निर्धारित समय पर वृक्षारोपण किया जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि वृक्षारोपण की सूचना प्रतिदिन के हिसाब से उपलब्ध कराई जाए और जियो टैगिंग भी सुनिश्चित की जाये। जिलाधिकारी ने विभाग द्वारा प्राप्त लक्ष्य तथा उसकी पूर्ति एवं अब तक की गई कार्यवाही पौध उठान कितना हुआ, कितने गड्ढे तैयार किए गए तथा पौधरोपण के लिए चयनित क्षेत्रों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के उपरांत उनके सुरक्षित रखने के बारे में भी सोचते हुए लोगों को अधिक से अधिक पौधे गोद लेने को कहें ताकि उनकी बेहतर देखभाल हो सके और पौधे वृक्ष का रूप ले सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर कोई शिथिलता न बरती जाये। यदि लक्ष्य प्राप्त में लापरवाही दृष्टिगत होगी तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए शासन को अवगत कराया जाएगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र पाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, वनाधिकारी इम्तियाज अहमद सिद्दीकी, उप जिलाधिकारी सदर अखिलेश कुमार, जिला अर्थ एवं सांख्यिकीय अधिकारी बब्बन प्रसाद मौर्य, प्रभारी उपनिदेशक कृषि शैलेंद्र कुमार वर्मा, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका राम आसरे कमल, उपायुक्त उद्योग अरविंद कुमार भास्कर सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।


( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!