उत्तर प्रदेश औरैया विकास भवन सभागार ककोर में किसान दिवस का किया गया आयोजन कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा योजना एवं किसान सम्मान निधि योजना के बारे में दी गई जानकारी । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( विकास भवन सभागार ककोर में किसान दिवस का किया गया आयोजन कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा योजना एवं किसान सम्मान निधि योजना के बारे में दी गई जानकारी )

उत्तर प्रदेश औरैया विकास भवन सभागार ककोर में किसान दिवस का आयोजन किया गया। किसान दिवस में उप कृषि निदेशक ने कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा योजना एवं किसान सम्मान निधि योजना के बारे में जानकारी दी तथा कृषकों को अवगत कराया कि ऐसे लाभार्थी कृषक जिनका बैंक खाते के साथ आधार लिंकिंग अथवा ईकेवाईसी का कार्य शेष रह गया है उन्हें अगली किस्त के लाभ से वंचित रहना पड़ेगा। अतः कृषक अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र एवं बैंक से संपर्क कर केवाईसी एवं अपने बैंक खाते के साथ आधार लिंक अवश्य करा लें जिससे उन्हें अगली किस्त का लाभ प्राप्त हो सके। शैलेंद्र कुमार वर्मा, जिला कृषि अधिकारी ने कृषकों को जनपद में खाद बीज की उपलब्धता से अवगत कराया। सहायक आयुक्त एवं निबन्धक सहकारिता द्वारा कृषकों को समितियों पर डीएपी, एनपीके एवं यूरिया की उपलब्धता के संबंध में अवगत कराते हुए कृषकों को समितियों में सदस्यता ग्रहण करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। हिमांशु रंजन श्रीवास्तव, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, औरैया ने कृषकों को फसल बीमा योजना से अवगत कराते हुए फसल बीमा अवश्य कराने हेतु प्रोत्साहित किया, जिससे फसलों में होने वाली क्षति का मुआवजा प्राप्त हो सके। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने अपने विभाग में संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया तथा कृषकों को पशुओं में होने वाले खुरपका, मुंह पका, गला घोटू आदि रोगों से अवगत कराते हुए अपने पशुओं का टीकाकरण कराने हेतु सलाह दी गयी‌। अग्रणी जिला प्रबंधक द्वारा कृषको को के०सी०सी० के संबंध में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। दिनेश कुमार अवर अभियंता लघु सिंचाई विभाग द्वारा बोरिंग के संबंध में आवश्यक जानकारी कृषकों को दी गयी तथा अवगत कराया कि इच्छुक कृषक विभाग से संपर्क कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। किसान दिवस में प्रदीप कुमार उप कृषि निदेशक, शैलेंद्र कुमार वर्मा जिला कृषि अधिकारी, डॉ० मंशाराम मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, राजीव सिंह अग्रणी जिला प्रबंधक, दिनेश कुमार अवर अभियंता लघु सिंचाई विभाग, विमलेश कुमार भूमि संरक्षण अधिकारी (अभि०) औरैया, विजय सिंह भूमि संरक्षण अधिकारी दिबियापुर, हिमांशु रंजन श्रीवास्तव उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी एवं प्रतिनिधि फसल बीमा कंपनी सहित अधिकारी/कर्मचारी एवं कृषक उपस्थित रहे।


( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!