उत्तर प्रदेश औरैया दिबियापुर खंड शिक्षा अधिकारी ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय में स्कूल चलो अभियान वर्षा जल बचाएं के अंतर्गत निकाली गई रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( दिबियापुर खंड शिक्षा अधिकारी ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय में स्कूल चलो अभियान वर्षा जल बचाएं के अंतर्गत निकाली गई रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना )

उत्तर प्रदेश औरैया दिबियापुर औद्योगिक नगर दिबियापुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में स्कूल चलो अभियान अंतर्गत एक रैली निकाली गई। इस रैली को खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश चंद्र श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाई और रैली को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया। रैली प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय से चलकर नगर की मुख्य सड़कों पर भ्रमण किया। जल संरक्षण के लिए सभी बच्चों को शपथ दिलाई गई। इस रैली का मुख्य उद्देश वर्षा जल बचत में भूजल सप्ताह के अंतर्गत मनाये जाने का हैं। जल ही जीवन है।जल ही जीवन का अमूल्य धन बताया गया। जल की बचत करके वर्षा का जल बचाए। जल संरक्षण करना सीखे आओ बचाएं वर्षा जल और सपना कल की। कविता को पढ़ते हुए बच्चे नारे लगा रहे थे और कहते जा रहे थे। जल की एक एक बूंद पानी बचाने का हम सभी को संकल्प लेना होगा। खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश श्रीवास्तव ने बच्चों से कहा जीवन के लिए जल आवश्यक है इसीलिए कहा गया है जल ही जीवन है हम सभी को जल बचाना होगा ।व्यर्थ का बर्बाद न करे। आवश्यकतानुसार का प्रयोग करें । आने वाली पीढ़ी इसका उपयोग तभी कर पाएगी ।दुरुपयोग से जल बर्बाद हो जाता है। हम सभी को संकल्प लेना होगा। अनावश्यक जल की बर्बादी ना हो। इसलिए जल को दूषित भी नहीं करना है।क्योंकि दूषित जल से बीमारी बनती है। बीमारी होने से शरीर पर प्रभाव होता है।इस रैली के अवसर पर प्रधानाध्यापिका शकील अफरोज, पूनम पुरवार, लक्ष्मी वर्मा, योगेश कुमार, शिक्षामित्र पूजा गुप्ता, अनुचर आसाराम मौजूद रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!