उत्तर प्रदेश औरैया थाना दिबियापुर क्षेत्र फफूंद रोड बाईक सवार युवक गाय से टकराने से हुआ गम्भीर रूप से घायल मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को पहुंचाया अस्पताल इलाज के दौरान हुई मौत। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( थाना दिबियापुर क्षेत्र फफूंद रोड बाईक युवक सवार गाय से टकराने से हुआ गम्भीर रूप से घायल मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को पहुंचाया अस्पताल इलाज के दौरान हुई मौत )

उत्तर प्रदेश औरैया दिबियापुर फफूंद रोड बाइक से घर लौट रहे एक युवक की बाइक सड़क पर आए गौवंश से टकरा गई।टक्कर से युवक सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गया। रात में गश्त कर रही पुलिस उसे अस्पताल ले गई।नाजुक हालत देख डाक्टरों ने उसे सैंफई रिफर कर दिया सैफई असपताल ले जाते समय उसने दम तोड दिया।युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया परिजनों ने किसी भी कार्यवाही से मना कर दिया। फफूंद नगर के मोहल्ला तरीन निवासी बबलू मिस्त्री का 21 वर्षीय पुत्र शारिक दिबियापुर में एक दुकान पर एसी मेकेनिक का काम करता है।मंगलवार की रात काम खत्म करके वह बाइक से घर लौट रहा था।फफूंद दिबियापुर रोड पर भाग्यनगर और दिबियापुर के बीच पहुंचते ही अचानक बीच सड़क पर एक गौवंश आ जाने से वह बाइक से नियंत्रण खो बैठा और गौवंश से टकरा गया और सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गया।काफी देर सड़क पर पड़ा रहने के बाद वहां गश्त को पहुंची पुलिस की निगाह उस पर पड़ी तो पुलिस उसे दिबियापुर अस्पताल ले गई और उसके पास मिले मोबाइल से पिता को सूचना दी।जानकारी पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए डाक्टरों ने नाजुक हालत बताते हुए सैंफई रिफर कर दिया लेकिन सैफई असपताल ले जाते समय रास्ते मे ही उसने दम तोड दिया।युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और मां पिता और बहनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।परिजन शव को घर ले गए और किसी भी कार्यवाही से मना कर दिया। मृतक छ भाई बहनों में सबसे छोटा था।


( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!