गोरखपुर यूपी के 22 जिलों से होकर गुजरेगा गोरखपुर शामली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की लंबाई होगी लगभग 700 किलोमीटर । ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( यूपी के 22 जिलों से होकर गुजरेगा गोरखपुर शामली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की लंबाई होगी लगभग 700 किलोमीटर )

गोरखपुर शामली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को लेकर कवायद तेज हो गई है।एक्सप्रेसवे का डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी एक प्राइवेट फर्म को सौंपी गई है।इस एक्सप्रेसवे की लंबाई लगभग 700 किलोमीटर होगी।एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के 22 जिलों से होकर गुजरेगा। इसके बनने से हरियाणा और पंजाब भी जुड़ जाएंगे। एन‌एच‌एआई के मुताबिक गोरखपुर-शामली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण पंजाब-नॉर्थ ईस्ट कॉरिडोर के तहत होगा। इससे पूर्वोत्तर, हरियाणा और पंजाब का जुड़ाव आसानी से हो सकेगा। गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे शामली के गोगवान जलालपुर से शुरू होगा। यहां से होकर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे भी बनेगा। अंबाला-शामली और शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे जुड़ जाएंगे।

इन जिलों से होकर गुजरेगा एक्सप्रेसवे

गोरखपुर-शामली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे गोरखपुर और शामली सहित उत्तर प्रदेश के 22 जिलों संतकबीरनगर, बस्ती, अयोध्या, बाराबंकी, गोंडा, बहराइच, लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, शाहजहांपुर, बदायूं, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, बिजनौर, मेरठ, मुज़फ्फरनगर और सहारनपुर से होकर गुजरेगा।

यह होगा गोरखपुर-सिलीगुड़ी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का रूट

एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि गोरखपुर-सिलीगुड़ी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का रूटमैप तैयार हो चुका है। गोरखपुर में जगदीशपुर से शुरू होकर देवरिया फिर कुशीनगर जिले के तमकुहीराज तहसील से होते हुए सड़क बिहार के गोपालगंज में प्रवेश करेगी। यूपी में 84.3 किमी, बिहार में 416.2 किमी और पश्चिम बंगाल में 18.97 किमी समेत सड़क की कुल लंबाई 519.58 किमी होगी। इसके निर्माण पर कुल लागत करीब 32,000 करोड़ रुपये तय की गई है। 111 गांवों में जमीन का हुआ अधिग्रहण परियोजना के तहत गोरखपुर, कुशीनगर और देवरिया जिले के कुल 111 गांवों में जमीन का अधिग्रहण किया गया है। इसमें गोरखपुर की चौरीचौरा तहसील के 14 गांव, कुशीनगर की हाटा तहसील के 19, तमकुहीराज तहसील के 42 और कसया तहसील के 13 गांव शामिल हैं। देवरिया जिले की सदर तहसील के 23 गांवों की 60 से 100 मीटर चौड़ी जमीनों का अधिग्रहण किया गया है।

( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!