सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना मंडी परिसर का किया गया निरिक्षण एंव पुलिसकर्मियों के बनाए जिम का किया गया उद्घाटन। ( शाहबाज खान की खास रिपोर्ट सहारनपुर)

( वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना मंडी परिसर का किया गया निरिक्षण एंव पुलिसकर्मियों के बनाए जिम का किया गया उद्घाटन )

सहारनपुर एसएसपी डॉ विपिन ताडा एवम एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक के कुशल मार्गदर्शन में थाना मंडी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह द्वारा थाने को स्मार्ट बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। एसएसपी डॉ विपिन ताडा एवम एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक आज थाना मंडी पहुंचे थाना परिसर की साफ-सफाई, थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क, डाक कार्यालय, थाना हवालात, थाना मेस, थाना बैरक एवं महिला हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के बाद एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने डिजिटल मालखाना का उद्घाटन किया। एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने जिम का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए कहा कि स्वास्थ्य के लिए जिम बहुत जरूरी है। इससे शरीर स्वस्थ होने के साथ फिटनेस भी अच्छा रहता है। मालखाना के रख-रखाव, कोतवाली मंडी परिसर की व्यवस्था देखकर कोतवाली मंडी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के कार्य की सराहना भी की। एसएसपी डॉ विपिन ताडा एवम एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने थाना परिसर में वर्षारोपण भी किया। इस दौरान सीओ द्वितीय जितेंद्र कुमार शर्मा, एसपी यातायात सिद्धार्थ वर्मा, थाना मंडी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, थाना कुतुबशेर प्रभारी सतीश कुमार, थाना देहात कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चहल, कोतवाली नगर प्रभारी नीरज सिंह, थाना जनकपुरी प्रभारी सनुज यादव, बॉडी बिल्डर सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, थाना मंडी एसएसआई राशिद खान, लेडी सिंघम श्वेता शर्मा, अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र राणा, सब इंस्पेक्टर देवेंद्र अधाना, संजय शर्मा, सोनू राणा, प्रदीप कुमार चीमा, रवीन्द्र कुमार, नरेंद्र कुमार सोलंकी, सुनील वर्मा, दीपक चौधरी समेत समस्त थाना मंडी स्टाफ उपस्थित रहा।

Back to top button
error: Content is protected !!