उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद थाना लाइनपार पुलिस टीम द्वारा चेकिंग /दबिश के दौरान अपने भाई की हत्या करने वाले भाई को गिरफतार कर आलाकत्ल किया गया बरामद। ( वरिष्ट ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )


( थाना लाइनपार पुलिस टीम द्वारा चेकिंग /दबिश के दौरान अपने भाई की हत्या करने वाले भाई को गिरफतार कर आलाकत्ल किया गया बरामद )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में थाना लाइनपार पुलिस टीम को हत्या के नामजद आरोपी की अतिशीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये थे ।bनिर्देशों के क्रम में थाना लाइनपार पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर नामजद अभियुक्त रामसिपाही पुत्र सत्यपाल निवासी नकटपुरा थाना लाइनपार जिला फिरोजाबाद को रेलवे स्टेशन मालगोदाम के पास से गिरफ्तार किया गया है तथा अभियुक्त की निशादेही पर घटना में प्रय़ुक्त एक अदद बका रक्त रजिंत (आलाकत्ल) भी बरामद किया गया । दिनाँक-25/07/2023 को वादी श्री दीपक उर्फ फौजी पुत्र श्री सत्यपाल सिह निवासी नकटपुरा थाना लाइनपार जिला फिरोजाबाद द्वारा अपने छोटे भाई कृष्णा उम्र करीव 24 वर्ष की बडे भाई रामसिपाही द्वारा धारदार हथियार से हत्या कर देने के सम्वन्ध में मु0अ0स0-208/2023 धारा 302 आईपीसी पंजीकृत कराया गया था । गिरफ्तारी के सम्वन्ध में आवश्यक विधिक कार्य़वाही कर
अभियुक्त जेल भेजा जा रहा है । गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम इस प्रकार से हैं |
1-रामसिपाही पुत्र सत्यपाल निवासी नकटपुरा थाना लाइनपार जिला फिरोजाबाद । अभियुक्त से बरामद
1-घटना में प्रय़ुक्त एक अदद बका रक्त रंजित (आलाकत्ल)

( वरिष्ट ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
