उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद थाना सिरसागंज पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 05 किलो अवैध मादक पदार्थ ( गांजा) 01 टैंम्पो व चोरी का मोबाइल बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( वरिष्ठ वीरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )


( थाना सिरसागंज पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 05 किलो अवैध मादक पदार्थ ( गांजा) 01 टैंम्पो व चोरी का मोबाइल बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद फिरोजाबाद के निर्देशन मे अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के कुशल नेतृत्व में थाना सिरसागंज पुलिस टीम द्वारा कल दिनांक 25.07.2023 को चैकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर एन.एच-02 पर स्थित टायर फैक्टरी से बिजली का सामान व ग्राम धातरी के पास सो रहे मजदूरो के 02 मोबाइल चोरी करने वाले 02 अभियुक्तों सनी व राजू को अरांव रोड़ अन्डर पास के नीचे से 05 किलो ग्राम गांजा,चोरी में प्रयुक्त टैम्पो न0 UP-83-CT-6527 तथा चोरी किये हुए सामान को बेचकर प्राप्त हुए 4000 रुपयों के साथ गिरफ्तार किया गया है । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । अभियुक्तों का नाम इस प्रकार से है |
1.सनी पुत्र चिरंजीलाल जाटव निवासी दौलतपुर थाना नारखी जनपद फिरोजाबाद ।
2.राजू पुत्र ओमप्रकाश निवासी जौथरी थाना नारखी जनपद फिरोजाबाद । जिन लोगों से बरामद
1- 05 किलो ग्राम अवैध गांजा ।
2- 02 मोबाइल रंग काला व नीला ।
3- चोरी के सामान को बेचकर प्राप्त हुए 4000 रुपये ।
4- चोरी में प्रयुक्त 01 अदद टैम्पो न0 UP-83-CT-6527 ।

( वरिष्ठ वीरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
