उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद सिरसागंज जिला विज्ञान क्लब के कार्यालय पर मनाया गया कारगिल विजय दिवस देशवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण दिवस। ( वरिष्ट ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )


( सिरसागंज जिला विज्ञान क्लब के कार्यालय पर मनाया गया कारगिल विजय दिवस देशवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण दिवस )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद सिरसागंज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के तत्वाधान में जिला विज्ञान क्लब के कार्यालय पर जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में कारगिल विजय दिवस मनाया गया।
अश्वनी कुमार जैन ने विद्यार्थियों को बताया कि कारगिल विजय दिवस अपने देशवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण दिवस है। भारत देश में यह दिवस प्रतिवर्ष 26 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था, जो लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई के दिन इसका अंत हुआ। इस युद्ध में भारत की विजय मिली। पाकिस्तान ने ऑपरेशन बद्र मिशन के तहत सैनिकों और अर्द्ध सैनिक बलों को छिपाकर नियंत्रण रेखा के पार भेजा था। इसका मुख्य उद्देश्य कश्मीर और लद्दाख के बीच की कड़ी को तोड़ना और भारतीय सेना को सियाचिन ग्लेशियर से हटाना था। जब भारत की सरकार को इस घुसपैठ के विषय में पता चला तो सरकार ने इसे गंभीरता से लिया। इस युद्ध में भारत सरकार ने 2 लाख सैनिकों को कारगिल क्षेत्र में ऑपरेशन विजय में भेजा था। इस युद्ध में 527 भारतीय सैनिकों ने अपने जीवन का बलिदान कर दिया और लगभग 1400 सैनिक घायल हुए। कारगिल विजय दिवस युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान हेतु मनाया जाता है। इस अवसर पर कु वर्षा, कु निशा, आदित्य जैन, सागर कुमार, ईशू कुमार, ललित कुमार, अनुज कुमार, शिवांशु, सागर बाबू, नीरज कुमार आदि उपस्थित रहे।

( वरिष्ट ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
