सहारनपुर थाना कोतवाली मंडी पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान हत्या आरोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़ में अभियुक्त हुआ घायल पुलिस ने 01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर अभियुक्त को किया गिरफतार। ( शाहबाज खान की खास रिपोर्ट )

( थाना कोतवाली मंडी पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान हत्या आरोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़ में अभियुक्त हुआ घायल पुलिस ने 01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर अभियुक्त को किया गिरफतार )
सहारनुपर थाना प्रभारी कोतवाली मण्डी धर्मेंद्र सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना मिली के सकलापुरी रोड़ पर नाला पुलिया के पास आम के बाग के सामने खाली पड़े मकान के पीछे मु0अ0स0-238/2023 का वांछित अभियुक्त वसीम उर्फ जॉन मॉडल अपने साथी के छिपा हुआ है। सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली मण्डी धर्मेंद्र सिंह तत्काल मय फोर्स मौके पर पहूंचे, वहां पर छुपे हुए बदमाश वसीम औऱ उसके साथी ने पुलिस को देखकर पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी जिसमें एक गोली आरक्षी 1460 अंकित पवार के बांये बाजु में लग गयी जिसमें आरक्षी अंकित पंवार घायल हो गया तथा तत्पश्चात पुलिस पार्टी द्वारा जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें मु0अ0स0-238/2023 धारा-302, 34 का वांछित अभियुक्त वसीम उर्फ जॉन मॉडल पुत्र मोहीन निवासी मौ0 खान आलमपुर थाना जनकपुरी जनपद सहारनपुर घायल हो गया। तथा इसका दूसरा अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश एवं घायल आरक्षी अंकित पंवार को जिला अस्पताल भेजा गया है। एक अन्य साथी जो मौके से भागने में सफल रहा की नाकाबंदी कर तलाश की जा रही है । अभियुक्त वसीम उर्फ जॉन मॉडल पर जनपद के विभिन्न थानो पर 20 से अधिक मुकदमे हैं।
घायल/गिरफ्तार बदमाश का नाम व पताः-
वसीम उर्फ जॉन मॉडल पुत्र मोहीन निवासी मौ0 खान आलमपुर थाना जनकपुरी जनपद सहारनपुर।
बरामदगी का विवरणः-
01 तमंचा 315 बोर
02 खोखा कारतूस 315 बोर
02 जिंदा कारतूस 315 बोर
02 मोबाइल फोन (सैमसंग)
