उत्तर प्रदेश औरैयाअजीतमल विकास खण्ड तहसील क्षेत्र सहकारी समिति बडेरा-सिकरोड़ी का चुनाव में प्रतिद्वंद्वी भाजपा के प्रत्याशी को एक वोट से हराकर सपा की जनक दुलारी बनी अध्यक्ष लोगो ने दी बधाई | ( पंकज सिंह राणावत की ख़ास रिपोर्ट )

( अजीतमल विकास खण्ड तहसील क्षेत्र सहकारी समिति बडेरा-सिकरोड़ी का चुनाव में प्रतिद्वंद्वी भाजपा के प्रत्याशी को एक वोट से हराकर सपा की जनक दुलारी बनी अध्यक्ष लोगो ने दी बधाई )

उत्तर प्रदेश औरैयाअजीतमल तहसील क्षेत्र में स्थित सहकारी समिति बडेरा सिकरोड़ी पर अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ। अध्यक्ष पद पर समाजवादी पार्टी से जनक दुलारी और भाजपा से योगेंद्र कुमार प्रत्याशी थे। कुल नौ सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें जनक दुलारी को पाँच वोट और योगेंद्र कुमार को चार वोट मिले। इस प्रकार चुनाव अधिकारी योगेंद्र कुशवाहा ने जनक दुलारी को विजयी घोषित करते हुए जीत का प्रमाण पत्र दिया। वही जनक दुलारी ने बताया कि वह किसानों के हित के लिए हमेशा कार्य करेंगी। किसानों के सम्मान में वह हमेशा मैदान में रहेंगी । खेत खलियान में रहेंगे। किसानों की हर समस्या को पूरा करने का आश्वासन दिया । वही अध्यक्ष चुनते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस दौरान निर्वाचन अधिकारी योगेंद्र कुशवाहा , गुड्डू यादव , प्रदीप यादव, जयपाल सिंह , उमा सिंह , सरनाम सिंह , अरविंद यादव , संजू यादव , जंग बहादुर सिंह (सोनू सेंगर) आदि लोगो ने बधाई दी है।

( पंकज सिंह राणावत की ख़ास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!