उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद थाना क्षेत्र इलाज के दौरान हुई वृद्धा की मौत पर युवक ने दी पुलिस को हत्या की झूठी खबर देने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफतार । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( फफूंद थाना क्षेत्र इलाज के दौरान हुई वृद्धा की मौत पर युवक ने दी पुलिस को हत्या की झूठी खबर देने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफतार )
उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद थाना क्षेत्र के गांव माखनपुर निवासी 92 वर्षीय कालिंद्री देवी पत्नी स्व माता दीन की तबियत खराब थी, मंगलवार को 11 बजे उनकी मृत्यु हो गई। दोपहर को उनका अंतिम संस्कार होने की तैयारी चल रही थी, तभी गांव के ही छुन्ना बाबू पुत्र दाऊ दयाल ने पुलिस को हत्या होने की सूचना दे दी। हत्या की सूचना पर गांव में भारी पुलिस फोर्स पहुच गया जहां पर उन्होंने जांच पड़ताल की। हत्या की झूठी सूचना पर पुलिस ने सूचना देने वाले को पकड़ कर थाने लेकर आई है। मृतक कालिंद्री देवी के एक पुत्र सतीश कुमार व बेटी रमा देवी है। इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक जीवाराम ने बताया कि हत्या की सूचना झूठी थी, सूचनादेने वाले के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी जिससे कोई झूठी सूचना न दे सके।

( पंकज सिंह राणावत की ख़ास रिपोर्ट )
