गाजियाबाद थाना लोनी पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान बाइक सवार गौकश बदमाशों से हुई मुठभेड़ में दोनों अभियुक्तों को किया गया गिरफतार। ( संदिप गुप्ता की खास रिपोर्ट गाजियाबाद)

( थाना लोनी पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान बाइक सवार गौकश बदमाशों से हुई मुठभेड़ में दोनों अभियुक्तों को किया गया गिरफतार )
गाजियाबाद थाना लोनी पुलिस बंथला क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी जरिए मुखबिर खास सूचना मिली कि दो गोकश चिरोड़ी की तरफ से बंथला की तरफ नहर रास्ते आने वाले है इस सूचना पर चिरोड़ी बंथला नहर पर चेकिंग लगाई गई कुछ समय बाद चिरोड़ी की तरफ से एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति आते हैं दिखाई दिए जिन्हें रुकने का इशारा किया गया तो उपरोक्त दोनों बाइक सवार नहीं रुके और अपनी बाइक पीछे मुड़कर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर करने लगे पुलिस पार्टी ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में फायर किया गया जिससे दोनो बदमाश घायल हो गए मौके से दोनों बाइक सवार गोकशों को पकड़ लिया गया पकड़े गए दोनों बाइक सवार गोकशों ने अपने नाम जावेद पुत्र कमरुद्दीन निवासी पीर का बाजार करूला थाना मझोला मुरादाबाद व दूसरे ने अपना नाम अनस पुत्र शकील निवासी पीर का बाजार करूला थाना मझोला मुरादाबाद बताया उपरोक्त दोनों के कब्जे से एक बिना नंबर प्लेट की बाइक, अवैध असलाह व गोकशी करने के उपकरण बरामद हुए घायल गोकशों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया । अभियुक्त गण के विरुद्ध करीब एक दर्जन अभियोग जनपद मुरादाबाद, बिजनौर, बुलंदशहर में गोकशी वा गैंगस्टर आदि के पंजीकृत हैं
अभियुक्त का नाम व पता-
1 जावेद पुत्र कमरुद्दीन निवासी करुला पीर का बाजार थाना मझोला जनपद मुरादाबाद
2 अनस पुत्र शकील निवासी करुला पीर का बाजार थाना मझोला जनपद मुरादाबाद
अपराधिक इतिहास अभियुक्तगण- अभियुक्त गणों के विरुद्ध जनपद मुरादाबाद बिजनौर बुलंदशहर में गोकशी और गैंगस्टर आदि के मुकदमे पंजीकृत हैं
अभियुक्त से बरामदगी का विवरण-
1- एक मोटर साइकिल बिना नम्बर प्लेट
2- 02 तमंचे मय खोका / जिंदा कारतूस
3- गोकशी करने के उपकरण
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम-
थाना लोनी पुलिस टीम

( संदिप गुप्ता की खास रिपोर्ट गाजियाबाद )
