उत्तर प्रदेश औरया जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में समस्त पुलिस अधिकारियों संग की गई अपराध समीक्षा गोष्ठी दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में समस्त पुलिस अधिकारियों संग की गई अपराध समीक्षा गोष्ठी दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश )

उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी औरैया श्रीमती नेहा प्रकाश व पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार ककोर में गोष्ठी की गयी जिसमें समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध गोष्ठी कर अपराध समीक्षा की गई जिसमें टॉप-10, माफियाओं की सम्पत्ति का जब्तीकरण, विगत 03 वर्षों में लम्बित अभियोग, अपराधियों के विरुद्ध गैगस्टर एक्ट की कार्यवाही,वांछित/वारण्टी अभियुक्त, पास्को एक्ट की 02 माह से अधिक लम्बित विवेचनाएं, लूट/वाहन चोरी व अन्य चोरी का विवरण की समीक्षा की गई तथा साथ ही अपराध एवं कानून-व्यवस्था सम्बन्धी गोष्ठी आयोजित कर, जनता से विन्रम व्यवहार,जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण त्वरित निस्तारण व अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए इस दौरान अपर जिलाधिकारी श्री महेन्द्र पाल सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री दिगम्बर कुशवाहा, डीजीसी अभिषेक मिश्रा, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष, सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्म0 मौजूद रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!