उत्तर प्रदेश मऊ हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीद परिवार सम्मान समारोह का किया गया आयोजन एवं योगी सेवक अजय सिंह द्वारा शहीद परिवारजनों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित। ( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट)


( हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीद परिवार सम्मान समारोह का किया गया आयोजन एवं योगी सेवक अजय सिंह द्वारा शहीद परिवारजनों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित )
उत्तर प्रदेश के मऊ में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा पिछले 5 साल से स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शहीद परिवार सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है।इस बार भी हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा सोमवार को ढेकुलिया घाट श्री त्रिदेव मन्दिर पर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर संग्राम सेनानी और शहीद परिवार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहीद सुदामा राजभर की पत्नी आशा देवी,शहीद हवलदार गणेश यादव के पिता विश्वनाथ यादव,शहीद रामकुंवर यादव के पिता,स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी स्व सुदामा चौहान के बेटे सबधन चौहान,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं विद्याधर त्रिपाठी के भतीजे सूर्यकुमार त्रिपाठी,लोकतंत्र रक्षक अलगू गुप्ता का योगी सेवक अजय सिंह ने पांव पखार कर अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र दिया। उक्त अवसर पर योगी सेवक अजय सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व शहीद परिवारों को सम्मानित किए बिना आजादी का जश्न अधूरा रहता है।अजय सिंह ने कहा कि जो देश को आजाद या देश की रक्षा के लिए अपने आपको समर्पित कर दिए। उनके लिए हम सबको कुछ न कुछ अवश्य करना चाहिए और ये तभी सम्भव है।जब इनको पूरे जनपद के सामने इस तरह के आयोजनों के माध्यम से लाया जाय। अजय सिंह ने कहा कि इनके त्याग और समर्पण की वजह से ही आज हम आजादी का 76 वर्ष मना रहे हैं।इसलिए स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अपने-अपने क्षेत्रों के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व शहीद परिवारों को सम्मानित अवश्य किया जाना चाहिए।आज हम आजाद वातावरण में अपना जीवन यापन कर रहे हैं या सुरक्षित हैं तो इन्ही की वजह से हैं। अजय सिंह ने कहा कि हम शहीद भगत सिंह ,चंद्रशेखर आजाद को नही देखे हैं,लेकिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व शहीद परिवारों को देखकर ये साफ महसूस होता है कि वो लोग यही हैं जो पुनः हम लोगों के बीच मे आये हैं।ये अभियान निरन्तर चलता रहेगा और जनपद के कोने-कोने में बसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व शहिद परिवार के लोगों को सम्मानित करने का कार्य चलता रहेगा। दिग्विजय राय ने कहा कि ये लोग हमारे देश के अनमोल रत्न हैं।इनको सम्मानित करना गर्व की बात है।डॉ मिथलेश चौरसिया ने कहा की देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले लोगों को या उनके परिवार को सम्मान दिए बगैर आजादी का जश्न अधूरा रहता है। इस मौके पर रिंकू गोश्वामी, महावीर विश्वकर्मा, प्रेमसागर निषाद, बालाजी, मनोज कुमार, राजू मौर्या, जीतेन्द्र गुप्ता, हिमांशु वर्मा,गुलशन चौहान, सुमित विश्वकर्मा,दुर्गा प्रसाद द्विवेदी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )
