उत्तर प्रदेश फतेहपुर थाना किशनपुर पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान अवैध असलहा व कारतूस बरामद 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( राजकुमार विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट )

( थाना किशनपुर पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान अवैध असलहा व कारतूस बरामद 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )

उत्तर प्रदेश जनपद फतेहपुर आज दिनांक 14 अगस्त को किशनपुर कस्बे में वाहन चेकिंग के दौरान दो शातिर अपराधियों को अवैध तमंचा व देसी बम के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार बताते हैं कि उपनिरीक्षक लक्ष्मीकांत सरोज मय हमराही कांस्टेबल सुशील कुमार , कांस्टेबल,सोनी यादव सहित पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया जिससे पुलिस टीम को देखकर भाग रहे दो संदिग्धों को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी के पास एक 315 बोर का तमंचा दो जिंदा कारतूस बरामद हुई वही दो देसी सुतली बम भी पुलिस ने बरामद किया है यह अपराधी किसी घटना को अंजाम देने जा रहे थे पुलिस को देखकर भागने लगे तो पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया पकड़े गए आरोपी दिलीप सिंह पुत्र राजकिशोर 43 वर्ष निवासी सातों धरमपुर तथा श्री चंद्र निषाद पुत्र रामराज 55 वर्ष निवासी कउराका डेरा जिसके पास से दो देशी सुतली बम पुलिस ने बरामद कर कानूनी कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय को रवाना किया।

( राजकुमार विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!