उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक द्वारा 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कैम्प कार्यालय पर ध्वजारोहण कर दिलाई गई शपथ एंव उत्कृष्ट/ सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित।

( पुलिस अधीक्षक द्वारा 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कैम्प कार्यालय पर ध्वजारोहण कर दिलाई गई शपथ एंव उत्कृष्ट/ सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित )

उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक द्वारा देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारु निगम द्वारा कैम्प कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया तथा अधि0/कर्मचारिगणों को मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात पुलिस लाइन स्थिति क्वार्टर गार्ड में ध्वजारोहण किया तथा उपस्थिति अधि0/कर्मचरियों को सत्यनिष्ठा से कार्य करने एवं राष्ट्र की स्वतंत्रता एवं अखण्डता को अक्षुण्ण बनाये रखने की शपथ भी दिलायी। पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा जनपद के अधिकारी/कर्म0गण जिनको उनकी सराहनीय/उत्कृष्ट सेवा पर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा सिल्वर पदक प्रदत्त किया गया है, उन्हे महोदया द्वारा सम्मानित किया गया, साथ ही उत्कृष्ट/सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया व तथा मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा पुलिस परिवार के प्रत्येक सदस्यों के साथ ही समस्त जनपद व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं व बधाई दी गयी, तत्पश्चात् पर्यावरण संरक्षण हेतु रिजर्व पुलिस लाइन औरैया में वृक्षारोपण किया गया। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा पुलिस कार्यालय में तथा समस्त क्षेत्राधिकारी कार्यालय एवं थानो पर सम्बन्धित अधिकारी द्वारा ध्वजारोहण कर सत्यनिष्ठा की शपथ दिलायी तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई व शुभकामनाएं दी गयी। जनपद के प्रत्येक थानों, चौकियों व कार्यालयों पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस के पर्व को मनाया जा रहा तथा एक दूसरे को बधाई व शुभकामनाएं दी गय़ीं।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!