उत्तर प्रदेश औरया कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान विगत दिनों क्षेत्र में हुई लूट का किया बड़ा खुलासा लूट के मोबाइल,3,000 रुपए नगदी व 01 मोटरसाइकिल बरामद कर 06 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार 01अभियुक्त मौके से हुआ फरार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान विगत दिनों क्षेत्र में हुई लूट का किया बड़ा खुलासा लूट के मोबाइल,3,000 रुपए नगदी व 01 मोटरसाइकिल बरामद कर 06 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार 01अभियुक्त मौके से हुआ फरार)

उत्तर प्रदेश औरया थाना कोतवाली व अन्य थानों पर विगत कुछ दिनों से चोरी/लूट की घटनाओं की सूचना लगातार प्राप्त हो रही थी जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम द्वारा घटनाओं पर अकुंश लगाने व संलिप्त अपराधियों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी व घटना के अनावरण के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री दिगम्बर कुशवाहा के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर श्री महेंद्र प्रताप सिंह के निकट पर्यवेक्षण में एस0ओ0जी0टीम/ सर्विलांस व थाना कोतवाली औरैया पुलिस की संयुक्त टीमों का गठन कर घटना के अनावरण के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। गठित टीम द्वारा घटना के अनावरण हेतु इलेक्ट्रॉनिक/ मैनुअल साक्ष्यों के माध्यम से घटना में संलिप्त अभियुक्तों की जानकारी प्रदान की जा रही थी कि आज दिनांक 15.08.2023 को रात्रिगस्त/ चेकिंग के दौरान मुखबिर द्ववारा सूचना प्राप्त हुई कि जनेतपुर सर्विस मोड पर कुछ संदिग्ध व्यक्ति खडे हुए हैं,इस सूचना पर कार्य़वाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा जनेतपुर मोड के पास खडे संदिग्धों को घेरकर आवश्यक बल प्रयोग कर मौके से 06 संदिग्ध व्यक्तियों को समय करीब सुबह 4.00 बजे हिरासत में लिया गया तथा 01 व्यक्ति मौके से फरार हो गया। पकडे गये संदिग्धों नें अपना नाम 1.कृष्णा पाण्डेय पुत्र सत्यप्रकाश पाण्डेय निवासी कासीराम कालोनी कखावतू थाना कोतवाली जनपद औऱैया 2. रिषभ गौतम उर्फ बादशाह पुत्र हरिओम उर्फ कल्लू निवासी नारायणपुर पुलिस चौकी थाना कोतवाली जनपद औऱैया 3. अमन चौहान पुत्र स्व0 अवधेश सिंह चौहान निवासी द्विवेदी गेस्ट हाऊस नारायनपुर मौहल्ला दूधियाखेडा थाना कोतवाली जनपद औऱैया 4. श्याम उपाध्याय पुत्र सुधीर उपाध्याय निवासी गोविन्द नगर थाना कोतवाली जनपद औऱैया 5. अनमोल तिवारी पुत्र मुकेश तिवारी निवासी ग्राम फतेहपुर थाना कोतवाली जनपद औऱैया 6. रौनक पाण्डेय उर्फ कृष्ण मुरारी पुत्र अभिषेक पाण्डेय निवासी गोविन्द नगर थाना कोतवाली जनपद औऱैया बताया ।जिनके पास से जामातलाशी में मु0अ0सं0 756/23 धारा 392 भा0द0वि0 से संबंधित कुल रु0 3000/-( सभी से 500-500 रु0) व एक एंड्राइड मोबाइल बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 395/412 IPC की बढोत्तरी कर अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पूछताछ का विवरण- अभियुक्तगणों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि हम सभी जिनमें शिवम राजपूत पुत्र राजू राजपूत निवासी कांशीराम कालोनी कखावतू थाना कोतवाली जनपद औऱैया, जो आज मौके से फरार हो गया है, के साथ दिंनाक 12/08/23 को रात्रि 08 बजे शहबदिया बम्बा पुल भरसेन रोड पर एक व्यक्ति जिसकी मोटर साइकिल का पेट्रोल खत्म हो गया था, हम लोगो ने उसके साथ मारपीट करके 13,000 रुपये तथा एक एड्राएड मोबाइल छीनकर भाग गये थे। आज जो हमारे पास एड्राएड मोबाइल व 3000 रु0 बरामद हुये हैं वो उसी व्यक्ति से लूटे हुये है तथा शेष पैसे शिवम राजपूत के पास है। बरामद बिना नम्बर मोटरसाइकिल के सम्बन्ध मे पूछताछ की गयी तो सभी ने बताया कि हमनें तीन दिन पहले खोजाफूल NH-2 पर एक व्यक्ति जो मोटर साइकिल खडी कर के पेशाब कर रहा था,उसकी मोटर साइकिल हम लोगो चोरी कर के भाग निकले थे। जिसके संबंध में थाना सिकंदरा जनपद कानपुर देहात में अभिय़ोग पंजीकृत है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. कृष्णा पाण्डेय पुत्र सत्यप्रकाश पाण्डेय निवासी कासीराम कालोनी कखावतू थाना कोत0 जनपद औऱैया
2. रिषभ गौतम उर्फ बादशाह पुत्र हरिओम उर्फ कल्लू नि0 नारायणपुर थाना कोत0 जनपद औऱैया
3. अमन चौहान पुत्र स्व0 अवधेश सिंह चौहान निवासी द्विवेदी गेस्ट हाऊस नारायनपुर मौहल्ला दूधियाखेडा थाना कोतवाली जनपद औऱैया
4. श्याम उपाध्याय पुत्र सुधीर उपाध्याय निवासी गोविन्द नगर थाना कोतवाली जनपद औऱैया
5. अनमोल तिवारी पुत्र मुकेश तिवारी निवासी ग्राम फतेहपुर थाना कोतवाली जनपद औऱैया
6. रौनक पाण्डेय उर्फ कृष्ण मुरारी पुत्र अभिषेक पाण्डेय निवासी गोविन्द नगर थाना कोत0 जनपद औऱैया

फरार अभियुक्त का विवरण-
1. शिवम राजपूत पुत्र राजू राजपूत निवासी कांशीराम कालोनी कखावतू थाना कोतवाली जनपद औऱैया

बरामदगी-
1. 01 अदद एन्ड्रायड मोबाइल(लूटा हुआ)
2. 01 अदद हीरो स्पलेन्डर प्लस मोटर साइकिल बिना नम्बर (चोरी की)
3. कुल 3000 रुपये नगद ( सभी से 500-500 रु0)

आपराधिक इतिहास-
आपराधिक इतिहास- अभि0- कृष्णा पाण्डेय पुत्र सत्यप्रकाश पाण्डेय
1. मु0अ0सं0 756/2023 धारा 392 भादवि लोप धारा 392, बढोत्तरी धारा 395/412 भादवि थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया

आपराधिक इतिहास- अभि0- रिषभ गौतम उर्फ बादशाह पुत्र हरिओम उर्फ कल्लू
1. मु0अ0सं0 756/2023 धारा 392 भादवि लोप धारा 392, बढोत्तरी धारा 395/412 भादवि थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया ।
2. मु0अ0सं0 135/2023 धारा 379 भादवि बढोत्तरी धारा 411 भादवि थाना सिकन्दरा जनपद कानपुर देहात ।

आपराधिक इतिहास- अभि0- अमन चौहान पुत्र स्वः अवधेश सिंह चौहान
1. मु0अ0सं0 756/2023 धारा 392 भादवि लोप धारा 392, बढोत्तरी धारा 395/412 भादवि थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया ।

आपराधिक इतिहास- अभि0- श्याम उपाध्याय पुत्र सुधीर उपाध्याय
1. मु0अ0सं0 756/2023 धारा 392 भादवि लोप धारा 392, बढोत्तरी धारा 395/412 भादवि थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया
2. मु0अ0सं0 135/2023 धारा 379 भादवि बढोत्तरी धारा 411 भादवि थाना सिकन्दरा जनपद कानपुर देहात

आपराधिक इतिहास- अभि0- अनमोल तिवारी पुत्र मुकेश तिवारी
1.मु0अ0सं0 553/2019 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया
2.मु0अ0सं0 034/2020 धारा 394/411 भादवि थाना अयाना जनपद औरैया
3.मु0अ0सं0 101/2020 धारा 3(1) गैग0 अधि0 थाना आयान जनपद औरैया
4.मु0अ0सं0 113/2020 धारा 307 भादवि थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया
5.मु0अ0सं0 114/2020 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया
6.मु0अ0सं0 756/2023 धारा 392 भादवि लोप धारा 392, बढोत्तरी धारा 395/412 भादवि थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया
7.मु0अ0सं0 135/2023 धारा 379 भादवि बढोत्तरी धारा 411 भादवि थाना सिकन्दरा जनपद कानपुर देहात

आपराधिक इतिहास- अभि0- रोनक पाण्डेय उर्फ कृष्ण मुरारी पुत्र अभिषेक पाण्डेय
मु0अ0सं0 756/2023 धारा 392 भादवि लोप धारा 392, बढोत्तरी धारा 395/412 भादवि थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया
मु0अ0सं0 135/2023 धारा 379 भादवि बढोत्तरी धारा 411 भादवि थाना सिकन्दरा जनपद कानपुर देहात

गिरफ्तार करने वाली टीम-
प्रथम टीम कोतवाली औरैया- थानाध्यक्ष श्री पंकज मिश्रा थाना कोतवाली औरैया मय टीम
द्वितीय टीम– उ0नि0 प्रवीन कुमार मय टीम एस0ओ0जी0/सर्विलांस टीम जनपद औरैया


( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!