मथुरा श्री बांके बिहारी मंदिर मार्ग में बिल्डिंग की छज्जा गिरने से 05 श्रद्धालुओं की हुई मौत मच गया हड़कंप सीसीटीवी कैमरे मे घटना हुई कैद मौके पर पहुंची पुलिस व आलाधिकारी पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस। ( राज माथुर की खास रिपोर्ट )

( श्री बांके बिहारी मंदिर मार्ग में बिल्डिंग की छज्जा गिरने से 05 श्रद्धालुओं की हुई मौत मच गया हड़कंप मौके पर पहुंची पुलिस व आलाधिकारी पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस )
मथुरा श्री बांके बिहारी मंदिर, वृन्दावन में चार दिनों से श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ है, लाखों की संख्या में श्रद्धालु अधिकमास में श्री बांके बिहारी जी के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। दो से तीन घंटे लाइन में लगने पर श्री बांके बिहारी मंदिर तक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंगलवार को भी श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचे। श्री बांके बिहारी मंदिर मार्ग में गिरी पुरानी बिल्डिंग मंगलवार को श्री बांके बिहारी मंदिर जाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे, यहां मंदिर से पहले दुसायत में पुरानी बिल्डिंग की दीवार तेज आवाज के साथ गिर गई। बिल्डिंग के मलबे में लोगों के दबने पर पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू आपरेशन चलाया। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में पांच की मौत जिस समय हादसा हुआ, बड़ी संख्या में श्रद्धालु रास्ते से जा रहे थे, बताया जा रहा है कि हादसे में पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। छज्जा गिरने से 5 श्रद्धालुओं की मौत का मामला डीएम,एसएसपी शैलेश कुमार पांडे अस्पताल पहुंचे DM ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल-चाल डीएम ने घायलों को हर संभव मदद का दिलाया भरोसा सौ सैया अस्पताल में चल रहा घायल श्रद्धालुओं का इलाज |
