हापुड़ बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र छेड़छाड़ के आरोपी के खिलाफ जिले में पंचायत का अनोखा फरमान युवती ने 40 सेकेंड में गांव में युवक के मुंह पर मारी 15 चप्पल विडियो हुआ वायरल। ( धनंजय सिंह की खास रिपोर्ट)

( बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र छेड़छाड़ के आरोपी के खिलाफ जिले में पंचायत का अनोखा फरमान युवती ने 40 सेकेंड में गांव में युवक के मुंह पर मारी 15 चप्पल विडियो हुआ वायरल )

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में छेड़खानी करने वाले को पंचायत ने अनोखा फरमान सुनाया।पंचायत ने युवती से छेड़खानी करने वाले युवक को सजा के तौर पर युवती से चप्पल की माला पहनाने और उसकी पिटाई करवाने का फरमान सुनाया।इसके बाद युवती ने सबके सामने छेड़खानी करने वाले को 15 चप्पल मारे। 15 चप्पल लगवाकर आरोपी की सजा माफ कर दी गई।इस अनोखे फरमान का इलाके में चर्चा हो रही है।सोशल मीडिया पर अब युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवती चप्पल से युवक को पीट रही है। युवती 1 मिनट से भी कम समय में युवक को लगभग 15 चप्पल मारती है।इस दौरान आसपास काफी सारे लोग खड़े होते हैं।इसी दौरान एक व्यक्ति युवक की शर्ट फाड़ देता है। वहीं कुछ लोग उसे आगे से ऐसी हरकत न करने की चेतावनी देते हैं।महिलाएं भी उसपर अपनी भड़ास निकाली। मिली जानकारी के अनुसार युवती ने युवक पर छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।इसी बीच गांव में पंचायत बुलाई गई और छेड़खानी करने वाला और युवती दोनों पक्षों को बुलाया गया। इस दौरान पंचायत ने फैसला सुनाया कि युवती छेड़खानी करने वाले की सबके सामने पिटाई करेगी और चप्पलों की माला पहनाई जाएगी। इस मामले में बहादुरगढ़ थाना प्रभारी सुमित तोमर का कहना है कि युवक की पिटाई का वीडियो सामने आया है।अभी तक किसी की तरफ से कोई भी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।

( धनंजय सिंह की खास रिपोर्ट)

Back to top button
error: Content is protected !!