उत्तर प्रदेश औरया थाना कुदरकोट पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( थाना कुदरकोट पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार)
उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री दिगम्बर कुशवाहा के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व क्षेत्राधिकारी अजीतमल श्री अशोक कुमार के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष कुदरकोट श्री मूलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना कुदरकोट पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दिनांक 15.08.2023 समय 18.30 बजे अभियुक्त अभिमन्यु उर्फ मनु पुत्र रमेशचन्द्र निवासी चन्हैया अम्बेडकर थाना कुदरकोट जनपद औरैया उम्र करीब 32 वर्ष को ग्राम नगला लालजू पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा .315 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर व एक अदद पेचकस व एक अदद चाबी का गुच्छा तथा कब्जे से एक अदद मोटर साइकिल बिना नम्वर प्लेट जिसका चेचिस नं0 MD625CK24M3L11499 बरामद की गयी गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध बरामदगी के आधार पर थाना कुदरकोट पर मु0अ0सं0 92/2023 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 व मु0अ0सं0 93/2023 धारा 41 CRPC व 411 भादवि0 का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्य़ायालय के समक्ष पेश किया गया।
पूछताछ का विवरण- अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया जो मोटर साइकिल आप लोगो ने पकडा है मैने मानीमऊ तिराहा ठठिया थाना ठठिया जनपद कन्नौज से चोरी की थी ।
अभियुक्त- अभिमन्यु उर्फ मनु पुत्र रमेशचन्द्र निवासी चन्हैया अम्बेडकर थाना कुदरकोट जनपद औरैया
बरामदगी-
1. एक अदद तमंचा .315 बोर
2. एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
3. एक अदद पेचकस
4. अदद चाबी का गुच्छा
5. एक अदद मोटर साइकिल बिना नम्वर प्लेट
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थाना कुदरकोट- उ0नि0 कुलदीप कुमार मय टीम

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
