उत्तर प्रदेश औरैया दिबियापुर एनटीपीसी परियोजना में हर वर्ष की तरह इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया 77वाँ स्वतंत्रता दिवस। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया दिबियापुर एनटीपीसी परियोजना में हर वर्ष की तरह इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया 77वाँ स्वतंत्रता दिवस  )

उत्तर प्रदेश औरैया दिबियापुर हर वर्ष की तरह इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। पिछले वर्ष की भाँति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस कुछ विशेष रहा, क्योंकि पूरे देश में बीते 13 से 15 अगस्त तक भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे “मेरी माटी मेरा देश” एवं “हर घर तिरंगा अभियान” के अंतर्गत हर घर झंडा फहराकर इस अभियान को सार्थक बनाया गया। एनटीपीसी औरैया में 77वाँ स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत होकर मनाया गया। इससे पूर्व बीते 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने के साथ-साथ प्रभात फेरी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किये गये। समारोह का शुभारम्भ जसवीर सिंह अहलावत, परियोजना प्रमुख (एनटीपीसी औरैया) द्वारा ध्वजारोहण करके किया गया। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि एवं सी.आई.एस.एफ. के जवानों द्वारा तिरंगे को सलामी दी गयी। साथ ही मुख्य अतिथि द्वारा परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए एनटीपीसी एवं औरैया परियोजना की विशेष उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष, 2022-23 के लिए पी.ई.एम. स्कोर में हमारी परियोजना एनटीपीसी औरैया को सभी गैस स्टेशनों में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। हम रिन्यूवल ऊर्जा क्षेत्र में तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं। साथ ही उन्होंनें यह भी कहा कि हमारे लिए यह खुशी की बात है कि हमारी कम्पनी एनटीपीसी की कुल स्थापित क्षमता 73024 मेगावॉट तक की हो गयी है। उन्होंनें हर्ष प्रकट करते हुए कहा कि हमने 23 वर्षों से सुरक्षा के क्षेत्र में दुर्गटनामुक्त वर्ष का लक्ष्य प्राप्त किया है। उन्होंनें जोर देते हुए बताया कि एनटीपीसी औरैया परियोजना पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखती है। इसीलिए समय-समय पर वृक्षारोपण किये जाते हैं। तत्पश्चात् विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मचारियों को जीएम मेरिटोरियस पुरस्कार एवं सहयोगियों को जसवीर सिंह अहलावत मुख्य महाप्रबंधक, एनटीपीसी औरैया द्वारा पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इस दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों द्वारा पानी के फव्वारे से तिरंगा प्रदर्शित किया गया। यह सम्पूर्ण कार्यक्रम भूल न जाना भारत माँ के सपूतों का बलिदान, इस दिन के लिए जो हुए थे हँसकर कुर्बान, आजादी की खुशियाँ मनाकर लो शपथ ये कि, बनाएंगे देश भारत को और भी महान।” प्रतिज्ञा के साथ आयोजित किया गया। अंततः अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री रॉय थॉमस जी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।


( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!