उत्तर प्रदेश औरया अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा छात्र/ छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत स्टुडेन्ट पुलिस कैडेट कार्यक्रम का आयोजन कर छात्र/ छात्राओं को किया गया जागरूक। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )।

(अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा छात्र/ छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत स्टुडेन्ट पुलिस कैडेट कार्यक्रम का आयोजन कर छात्र/ छात्राओं को किया गया जागरूक )
उ0प्र0 शासन की मंशा के अनुरूप प्रदेश के छात्र/छात्राओं को ड्रग्स एब्यूज, सेक्सुअल वायलेन्स तथा अन्य गंभीर अपराध एवं बुराइयों के बारे में युवाओं को जागरूक करने हेतु स्टुडेन्ट पुलिस कैडेट कार्यक्रम के तहत अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री दिगम्बर कुशवाहा के द्वारा ककोर पुलिस मुख्यालय में स्कूलों से आये छात्र-छत्राओं को जागरूख किया गया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में फैली बुराइयों से युवाओं को लड़ने के लिये कानूनी शिक्षा के साथ जागरूक कर तैयार किया जाना है। जिस क्रम में आज दिनांक 18.08.2023 को जनपद औरैया पुलिस द्वारा राजकीय उ0मा0वि0 पाता थाना फफूंद जनपद औरैया स्कूल के बच्चो को स्टूडेन्ट पुलिस कैडेट प्रोग्राम के तहत आऊटडोर प्रशिक्षण हेतु विद्यालय नोडल अधिकारियो द्वारा पुलिस आफिस ककोर लाया गया बच्चो को श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा शासन द्वारा चलाये जा रहे नम्वर 1090,1076,1930,112 आदि की जानकारी दी गयी तथा बच्चो को फेसवुक व्हाट्स एप, इन्स्टाग्राम से दूर रहने का सुझाव दिया एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बच्चो को सामान्य ज्ञान के उत्साह वर्धन हेतु लूसेन्ट की बुक विद्यालय नोडल अधिकारी को दी गयी । साथ ही पुलिस आफिस की समस्त शाखाओ एवं श्रीमान पुलि्स अधीक्षक महोदय कार्यालय का भ्रमण कराया गया महिला थाना प्रभारी सुश्री अनूप जादौन द्वारा बच्चो के वाल अपराध के सम्वन्ध मे जागरूक किया गया । आरटीआो कार्यालय मे एआरटीओ महोदय द्वारा बच्चो को वाहन चलाते समय ड्राइविग लाइसेन्स विना सीट वैल्ट के गाङी नही चलाने के सम्वन्ध मे जागरूक किया गया एवं अन्य माध्यमों से बच्चों का मनोरंजन कराते हुए उन्हे गहनता पूर्वक आज के पाठ को समझाया गया।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
