उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद सिरसागंज भारत सरकार के विविध प्रसार भारती आकाशवाणी आगरा अक्षय ऊर्जा में भारत के बढ़ते कदम पर अश्विनी कुमार जैन 21 को होगा वार्ता प्रसारण । ( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )


( सिरसागंज भारत सरकार के विविध प्रसार भारती आकाशवाणी आगरा अक्षय ऊर्जा में भारत के बढ़ते कदम पर अश्विनी कुमार जैन 21 को होगा वार्ता प्रसारण )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद सिरसागंज भारत सरकार के विविध प्रसार भारती के अंतर्गत आकाशवाणी आगरा के केन्द्र निदेशक नीरज जैन के निर्देशन में श्री एम. डी.जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज के प्रवक्ता एवं जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन का आकाशवाणी आगरा के कार्यक्रम विविधा क्रम में वार्ता की श्रृंखला में अक्षय ऊर्जा में भारत के बढ़ते कदम के विषय में अक्षय ऊर्जा दिवस जागरूकता दिवस के अवसर पर अक्षय ऊर्जा के प्रकरण पर वार्ता की गई।
अश्वनी कुमार जैन ने केन्द्र निदेशक नीरज जैन का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि आकाशवाणी आगरा में वार्ता का कार्यक्रम एक सुखद अनुभव है। उन्होंने बताया कि इस वार्ता में अक्षय ऊर्जा के विषय में जानकारी प्रदान की गई है, जो समस्त जनमानस को सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, जलीय या पनबिजली ऊर्जा, विधुत ऊर्जा, ज्वारीय ऊर्जा आदि के प्रति जागरूक करेंगे। इस वार्ता के माध्यम से अक्षय यानी कभी समाप्त न होने वाला होता है। वर्तमान में विश्व के सभी देश ऊर्जा संकट से जूझ रहे हैं, अधिकतर देश इसी प्रयास में है कि अक्षय स्रोतों से हासिल ऊर्जा का उत्पादन किस प्रकार बढ़ाया जाए। आज भारत विश्व में अक्षय ऊर्जा में सर्वश्रेष्ठ पाँच देशों में अपना स्थान रखता है। इस वार्ता को आप सभी आकाशवाणी आगरा के माध्यम से या अपने एंड्रॉयड फोन के प्लेस्टोर पर जाकर न्यूज़ ऑन एयर एप्प को डाऊनलोड करके 21 अगस्त 2023 को सांय 7 बजे श्रवण कर सकते हैं।

( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
