सहारनपुर थाना कुतुबशेर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग /दबिश के दौरान थ्री व्हीलर पर अवैध कटे हुए वाहन के पार्टस बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )

( थाना कुतुबशेर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग /दबिश के दौरान थ्री व्हीलर पर अवैध कटे हुए वाहन के पार्टस बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार )

सहारनपुर थाना कुतुबशेर की कमान सम्हालने के बाद तेज तर्रार कार्रवाई करते हुए थाना कुतुबशेर प्रभारी चन्द्रसेन सैनी ने कल रात्रि अपनी पुलिस टीम के सहयोग से दूसरी बार छापामारी करते हुए गाड़ियों वाहनो के अवैध कटान करने व बेचने वाले कबाड़ी पर चलाया अपना जोरदार चाबुक,एक कबाड़ी गिरफ्तार,कब्जे से कटे हुए वाहन बरामद।इससे पहले भी इंस्पेक्टर चन्द्रसेन सैनी कबाड़ियों को अपनी तेज तर्रार कार्रवाई का जलवा दिखा चुके है।कल रात सूचना मिलने पर थाना कुतुबशेर प्रभारी चन्द्रसेन सैनी ने अपनी पुलिस टीम उपनिरीक्षक अनुज कुमार व विजय सिंह,हेड कांस्टेबल सचिन कुमार व कांस्टेबल राहुल कुमार के सहयोग से शाहरुख कबाड़ी पुत्र राहत अली निवासी मौहल्ला चरबरदारान को चोरी के कटे वाहनो के पार्ट्स गाड़ी पिछला धूरा,2 गियर बक्से, एक गाड़ी इंजन,एक कटा खुला इंजन,तीन बेटरी,9 स्टेपनी मय टायर,एक अल्टीनेटर,3 रिम बिना टायर व एक बजाज कम्पनी का थ्री व्हीलर जिसमें पार्टस भरे थे सहित एक चैकिंग के दौरान पकड़ लिया गया। शाहरुख कबाडी पर चालानी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।

( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!