जौनपुर थाना नेवढ़िया क्षेत्र में युवक को गोली मारकर उतारा मौत के घाट परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

( थाना नेवढ़िया क्षेत्र में युवक को गोली मारकर उतारा मौत के घाट परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस )
जौनपुर नेवढ़िया थाना क्षेत्र में गोली मारकर की गई युवक की हत्या के मामले में परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप???? पिंडरा- कठिराव – मड़ियाहूं मार्ग पर तरती नवापुर चयनपुर गांव स्थित कोल्ड स्टोरेज के पास सतीश यादव पुत्र श्री राम यादव निवासी गोसाईपुर को कनपटी सटाकर कर गोली मार दी,मौके पर ही मौत,परिजनों ने जगत सिंह पुत्र लालबिहारी सिंह पर गोली मारने का लगाया आरोप।परिजनों ने बताया कि पैसे की लेनदेन था जिसके 1 दिन पहले भी विवाद हुआ था जहां आज सुबह नेवढ़िया थाना जा रहे थे कि रास्ते में जगत सिंह अपने घर के सामने सतीश यादव की गाड़ी रोक कर सतीश यादव को कनपटी पर सटाकर मार दी गोली, मौके पर नेवढ़िया थाना पुलिस फोर्स पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। वही जगत सिंह के परिवार को पुलिस ने थाने ले गई। घटनास्थल के पास से एक खोखा पड़ा हुआ मिला। प्रभारी निरीक्षक पुलिस फोर्स के साथ घटना वाले जगह को सीज करके जांच में जुट गई है।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )
