उत्तर प्रदेश कानपुर पुराना कानपुर क्षेत्र में मदरसा फारुकिया स्कूल में अध्यापक व बच्चों ने भारत की शान चंद्रयान -3 का सीधा प्रसारण LED देख मनाई खुशियां लगाए देश भक्त के नारे। ( हबीबुर्रहमान की खास रिपोर्ट )

 

( पुराना कानपुर क्षेत्र में मदरसा फारुकिया स्कूल में अध्यापक व बच्चों ने भारत की शान चंद्रयान -3 का सीधा प्रसारण LED देख मनाई खुशियां लगाए देश भक्त के नारे )

उत्तरप्रदेश कानपुर में आज दिनांक 23,अगस्त 2023 को शासन के आदेशानुसार मदरसा फ़ारूकिया पुराना कानपुर में भारत की शान चंद्रयान 3 का सफल प्रक्षेपण का सीधा प्रसारणLED लगाकर मदरसे के छात्र एव छात्राओं व शिक्षकों ने देखा। मदरसे के छात्रों ने शाम 6 बजकर 4 मिनट में जैसे ही चन्द्रयान ने चांद की सतह पर कदम रखा छात्रों तालियां बजा कर स्वागत किया इस ऐतिहासिक मौके पर पूरे देश मे जश्न मनाया गया मदरसा फ़ारूकिया के प्रबन्धक श्री तकी मोहम्मद जी ने छात्रों में जोश बढ़ाया और छात्रों को बिस्कुट वितरण कराया। मदरसे के प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षक व कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। आज दिनांक 23 अगस्त 2023 बुधवार को मदरसा फारूकिया पुराना कानपुर में मिशन चंद्रयान का सीधा प्रसारण किया गया बङी स्क्रीन लगा कर बच्चों को दिखाया तथा चंद्रयान मिशन के विषय में जानकारी दी गई इस अवसर पर मदरसा के मैनेजर श्री तकी मोहम्मद साहब एवं मदरसा स्टाफ तथा छात्र छात्राएं बङी संख्या में उपस्थित रहे मिशन चंद्रयान की सफलता पूर्वक पूरा होने पर छात्र छात्राओं के देश भक्त नारों से पूरा वातावरण गूँज उठा मैनेजर तकी मोहम्मद ने कहा कि यह मिशन चंद्रयान 3की सफलता हम सब के लिए गर्व की बात है इस से हमारे देश का नाम समूची दुनिया में चौथे स्थान पर आ गया है इस खुशी में मैनेजर साहब द्वारा छात्र छात्राओं को बिस्कुट और चाकलेट आदि भी वितरण की गईं और देश भक्ति के नारों की गूंज में प्रोग्राम का अंत हुआ |

Back to top button
error: Content is protected !!