उत्तर प्रदेश औरया थाना फफूंद पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 02 पीली धातु की चैन बरामद कर लूट की घटना में वांछित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों के पीछे। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( थाना फफूंद पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 02 पीली धातु की चैन बरामद कर लूट की घटना में वांछित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों के पीछे )
उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री दिगम्बर कुशवाहा के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व क्षेत्राधिकारी अजीतमल श्री भरत पासवान के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी फफूंद श्री विनोद कुमार के नेतृत्व में थाना फफूंद पुलिस टीम ने गस्त/चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर लूट की घटना में वांछित अभियुक्त फिरोज उर्फ कल्लन पुत्र बडेलाल निवासी गदनपुर थाना फफूंद जनपद औरैया को मय 01 अदद पतली चेन, 01 अदद मोटी चेन (पीली धातु) के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त मु0अ0सं0 297/23 धारा 457/392/411 भादवि0 में वांछित था । गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्य़ायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
फिरोज उर्फ कल्लन पुत्र बडेलाल निवासी गदनपुर थाना फफूंद जनपद औरैया
बरामदगी- 01 अदद पतली चेन, 01 अदद मोटी चेन (पीली धातु)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
उ0नि0 श्री मनीष कुमार मय टीम

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
