उत्तर प्रदेश औरया जिलाधिकारी द्वारा अटसू नगर पंचायत क्षेत्र में आसरा आवास योजनान्तर्गत निर्मित/ निर्माणाधीन आवासों का किया गया निरीक्षण शेष भवनों को शीघ्रता पूर्ण करने के दिए गए दिशा निर्देश । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( जिलाधिकारी द्वारा अटसू नगर पंचायत क्षेत्र में आसरा आवास योजनान्तर्गत निर्मित/ निर्माणाधीन आवासों का किया गया निरीक्षण शेष भवनों को शीघ्रता पूर्ण करने के दिए गए दिशा निर्देश )
उत्तर प्रदेश औरया जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने अटसू नगर पंचायत स्थित आसरा आवास योजनान्तर्गत निर्मित /निर्माणाधीन आवासों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि निर्मित भवनों का आवंटन पात्रों का चयन कर शीघ्रता से किया जाए तथा निर्माणाधीन भवनों को शीघ्रता से गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश संबंधित कार्यवाही संस्था को दिए और कहा कि कार्य पूर्ण होते ही शेष भवनों का भी आवंटन पत्रों को किया जाए। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अटसू विजय सिंह ने अवगत कराया कि आसरा आवास योजना अंतर्गत 192 आवास निर्मित किए जाने थे जिसमें से 96 आवास तैयार होकर हस्तांतरण की कारवाही की जा चुकी है शेष 96 अक्टूबर तक पूर्ण हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभी तक 52 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनका परीक्षण किया जा रहा है परीक्षण उपरांत आवंटन की कार्यवाही कर दी जाएगी। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर बुशरा बानो, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अटसू विजय सिंह आदि उपस्थित रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
