उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की तैयारीयों के दृष्टिगत निर्वाचन आयोग द्वारा स्ट्रांग रूम का किया गया निरीक्षण दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( जिलाधिकारी आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की तैयारीयों के दृष्टिगत निर्वाचन आयोग द्वारा स्ट्रांग रूम का किया गया निरीक्षण दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश )
उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने स्ट्रांग रूम में पहुंचकर आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की तैयारीयों के दृष्टिगत निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों के क्रम में (एफएलसी) प्रथम निरीक्षण ईवीएम की तैयारीयों का जायजा लेते हुए निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुरूप कार्य को सतर्कता के साथ अंजाम दिया जाए जिससे किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न होने पाए। जिलाधिकारी ने कार्य करने वाले विशेषज्ञों से (इंजीनियर) वार्ता कर कहा कि कार्य को इस प्रकार किया जाए की इसमें किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो और ईवीएम के रखरखाव तथा क्रमांक आदि को भी भली-भांति अंकित किया जाए जिससे कभी भी किसी के समक्ष उसके संबंध में जानकारी दी जा सके। उन्होंने कहा कि कार्य के दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त निर्देशों का पूर्णतया पालन किया जाए इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता/ लापरवाही क्षम्य में नहीं होगी। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र पाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर बुशरा बानो, सहायक निर्वाचन अधिकारी अंजनी द्विवेदी सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
