उत्तर प्रदेश औरया थाना फफूंद परिसर समाधान दिवस पर तहसीलदार व क्षेत्राधिकारी द्वारा राजस्व प्रकरण में फरियादो की सुनी गई समस्या 03 प्रकरण को तत्काल किया गया निस्तारण। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( थाना फफूंद परिसर समाधान दिवस पर तहसीलदार व क्षेत्राधिकारी द्वारा राजस्व प्रकरण में फरियादो की सुनी गई समस्या 03 प्रकरण को तत्काल किया गया निस्तारण )

उत्तर प्रदेश औरैया थाना फफूँद मे आयोजित समाधान दिवस के दौरान पांच शिकायते प्राप्त हुई इनमे मोके पर तीन शिकायत का निस्तारण हो सका शनिवार को थाना परिसर मे उप तहसीलदार औरैया प्रकाश चौधरी व क्षेत्राधिकारी अजीतमल भारत पासवान की अध्यक्षता मे थाना मे समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजस्व मामले मे संदीप शर्मा पुत्र राम सिंह निवासी ऊँचा टीला फफूँद ने गाटा संख्या 1692 सरकारी रास्ता पर कब्ज़ा, संध्या प्रधान निवासी मिरगावा थाना अछल्दा ने, भोला का पुरवा मे आम रास्ते पर कब्ज़ा, पुष्पेंद्र पुत्र पंची लाल भोला का पुरवा, बालादीन निवासी गद्नपुर, रामप्रकाश पुत्र मोहन लाल निवासी जुआ मे मेड तोड़ने का विवाद के प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए। इनमे से तीन का मोके पर निस्तारण करवा दिया गया। अन्य शिकायत पर आवश्यक कार्यवाही का आस्वासन दिया गया। शेष शिकायत पत्र के यथा शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान फफूँद थाना प्रभारी बिनोद कुमार सहियत क्षेत्रीय लेखपाल मौजूद रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रोपर्ट  )

Back to top button
error: Content is protected !!