उत्तर प्रदेश औरया पुलिस अधीक्षक द्वारा दिबियापुर थाना परिसर सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादो की सुनी गई समस्या एंव त्वरित निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए निर्देश। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट)

 

( पुलिस अधीक्षक द्वारा दिबियापुर थाना परिसर सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादो की सुनी गई समस्या एंव त्वरित निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए निर्देश )

उत्तर प्रदेश औरैया दिबियापुर पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने थाना दिबियापुर में थाना समाधान दिवस पर आये हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना । फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता से सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध समाधान करने के लिए सम्बन्धित को निर्देश दिया । जनता जनार्दन की शिकायतों को सुनते हुए एसपी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाना समाधान दिवस में आये लोगों की शिकायतों को गम्भीरता से सुना जाए तथा स्थलीय निरीक्षण करके समस्या का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। थाना समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों को अधिकारी गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयबद्ध निस्तारण कराना सुनिश्चित कराये। एसपी द्वारा पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके। इस दौरान एसडीएम अखिलेश कुमार सिंह व थाना प्रभारी दिबियापुर राम सहाय पटेल समेत सम्बन्धित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें। उधर पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशानुसार थाना दिवस के अवसर पर समस्त थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने थानों पर उपस्थित होकर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा प्राप्त प्रार्थना पत्रों की जांच करते हुए उनकी गुर्णवत्तापूर्ण व त्वरित विधिक निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

( पंकज सिंह राणावत की खास रोपर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!