उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक श्रीमती अपर्णा गौतम द्वारा शहर के बाजार में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत पैदल गस्त कर मास्क अनिवार्य रुप से लगाने तथा कोविड के नियमो का पालन कर सुरक्षित रहने की अपील | ( रिपोर्ट- पंकज सिंह राणावत )


उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया ने पैदल गस्त कर शहर की सुरक्षा व्यवस्था परखी – आज दिनांक 01.04.2021 को पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती अपर्णा गौतम द्वारा शहर के बाजार में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत पैदल गस्त कर माइक के माध्यम से दुकानदारों व सभी लोगों को मास्क अनिवार्य रुप से लगाने तथा कोविड के नियमो का पालन कर सुरक्षित रहने की अपील की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया कि कोविड के नियमो का पालन न करने पर सम्बन्धित के विरुद्ध बिधिक कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुरेन्द्र नाथ सिंह, पीआरओ पुलिस अधीक्षक औरैया श्री राजदेव प्रजापति, निरीक्षक एलआईयू औरैया व यातायात प्रभारी औरैया श्री श्रवण कुमार तिवारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

( रिपोर्ट- पंकज सिंह राणावत )
