उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद थाना टूंडला पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान राधा रानी गेस्ट हाउस में चल रहे देहव्यापार में लिप्त 02 महिलाएं सहित 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार मैनेजर सहित दो अभियुक्त मौका पाकर हुए फरार। ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )


( थाना टूंडला पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान राधा रानी गेस्ट हाउस में चल रहे देहव्यापार में लिप्त 02 महिलाएं सहित 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार मैनेजर सहित दो अभियुक्त मौका पाकर हुए फरार )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा होटल की आड मे अनैतिक देह व्यापार मे लिप्त होटल संचालकों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर फिरोजाबाद के कुशल निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला व प्रभारी निरीक्षक टूण्डला क्षेत्र में आज दिनांक 26.08.2023 को होटलों में चैंकिग अभियान चलाया जा रहा थे । जहां पर मुखबिर की सूचना पर एटा रोड कस्बा टूण्डला में सडक किनारे बने राधा रानी गेस्ट हाउस में अनैतिक देह व्यापार की सूचना मिली । जिस पर क्षेत्राधिकारी टूण्डला के द्वारा मय फोर्स के त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त गेस्टहाउस की चैंकिग की गयी जहाँ पर अभियुक्तगण व अभियुक्ता देह व्यापार की घटना में लिप्त पाये गये । जिसमे अभियुक्तगण 1.पंकज 2. अनंत व 02 अभियुक्ता को मौके से मय महिला पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया । जिनके कब्जे से मौके से भारी मात्रा में ऊर्जा वर्धन दवायें तथा देह व्यापार मे प्रयुक्त होने वाली भारी मात्रा मे सामग्री बरामद हुई । तथा मौके से दो अभियुक्तगण 3. मैनेजर सुनील चौधरी 4. लाल भाग गये । अभियुक्त अनन्त अग्रवाल के विरूद्ध कुछ दिन पहले भी रजिस्टर में एन्ट्री की हेराफेरी मे कार्यवाही की गयी थी । ।जिनकी तलाश जारी है गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है ।
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान —-दिनांक -26.08.2023, स्थान – राधा रानी गेस्ट हाउस एटा रोड थाना टूण्डला जिला फिरोजाबाद ।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त गंद
1.पंकज पुत्र धर्मवीर निवासी उसायनी थाना टूण्डला जिला फिरोजाबाद उम्र करीब 26 वर्ष ।
2. अनंत पुत्र सत्यप्रकाश निवासी शिवनगर कालोनी थाना टूण्डला जिला फिरोजाबाद 53 वर्ष ।
3-02 युवतियाँ
फरार अभियुक्तगण-
3. मैनेजर सुनील चौधरी निवासी कच्चा टूण्डला जिला फिरोजाबाद
4. लाल निवासी फिरोजाबाद
विवरण पूँछताछ गिरफ्तार अभियुक्तगण-
पकडे अभियुक्तगणों के द्वारा पूँछताछ पर बताया गया कि हम सब मिलकर के अपने गेस्ट हाउस की आड मे बाहर से लडकियाँ बुलाते है तथा उनको हम पैसे रात भर के तय कर लेते है तथा आने वाले लोगों से उनके साथ देह व्यापार का धंधा चलाते है । आज भी हम धंधा चला रहे थे कि पुलिस ने पकड लिया । जिसमे हमारे दो साथी मौके से भाग गये है।
जिनसे बरामद
10 अदद पैकेट सेफ्टी मे प्रयुक्त , 04 पत्ते उत्तेजना वर्धक दवाई,दो मोबाईल टच स्क्रीन वीवो रंग काला जिसका IMEI NO 865750064559390, 865750064559382 , मोबाइल वीवो आसमानी गोल्डन शेड जिसका IMEI NO 869599055896758,869599055896741 व 500 रूपये नगद ,दो शराब की बोतल ,दो पानी की बोतल आधी खाली,सिगरेट का पैकेट,एक अदद माचिस ,खाली इस्तेमाल गिलास व बैग से श्रृंगार का सामान जैसे दो सेंट की बोतल, 02 अदद कंघा, शीशा , तीन अदद हेयर क्लेचर गुलाबी.नारंगी व लाल छोटा, दो हैयर क्लिप, काटन व क्लीनिंग वाइप का पैकेट, लैकमे क्रीम ,काजल पैन्सिल वाला लेकमे,आई शेडो पाउडर ,4 अदद लिप्स्टिक, एक अदद काजल की शीशी , एक अदद लाइटर ,एक ट्यूब पैनड्रम ,एक अदद घडी ,दो क्यू आर कोड फोन पे व पेटीएम , लाल रंग का रूमाल,एक अदद वोटर कार्ड आदि सामान बरामद ।

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
