उत्तर प्रदेशऔरैया आल टीचर्स एंड एम्प्लॉई वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पुरानी पेंशन लागू करने व निजीकरण समाप्ति हेतु कन्नौज आवास पर जाकर सांसद सुब्रत पाठक को सौपा ज्ञापन। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट

( आल टीचर्स एंड एम्प्लॉई वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पुरानी पेंशन लागू करने व निजीकरण समाप्ति हेतु कन्नौज आवास पर जाकर सांसद सुब्रत पाठक को सौपा ज्ञापन )

उत्तर प्रदेशऔरैया आल टीचर्स एंड एम्प्लॉई वेलफेयर एसोसिएशन(अटेवा) ने पुरानी पेंशन लागू करने व निजीकरण समाप्ति हेतु कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक के आवास कन्नौज जाकर ज्ञापन दिया ।महिला कर्मचारियों ने इस मौके पर उनके राखी बांधकर पुरानी पेंशन मुद्दे को सदन में उठाने का वचन भी मांगा। अटेवा द्वारा चल रहे सांसद के घर घण्टी बजाओ कार्यक्रम के तहत रविवार को अटेवा औरैया के जिलाध्यक्ष अमन यादव के नेतृत्व में तमाम कर्मचारी संसद सुब्रत पाठक के आवास कन्नौज पहुंचे। सांसद को ज्ञापन सौंपते हुए जिलाध्यक्ष अमन यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन का मुद्दा बहुत महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा कि जब सांसद व विधायकों को पेंशन मिल सकती है तो कर्मचारियों को क्यों नहीं।उन्होंने कहा कि वे इस मुद्दे को सदन में जोर शोर से उठाएं और कर्मचारियों की पुरानी पेंशन लागू कराने में सहयोग दें।सांसद ने कर्मचारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि वह तत्काल इस संबंध में पत्र जारी करते हैं और इस मुद्दे को सदन में जरूर रखेंगे।सांसद सुब्रत पाठक को अटेवा कन्नौज टीम की महिला कर्मचारियों ने राखी भी बांधी।महिला कर्मचारियों ने उनसे पुरानी पेंशन मुद्दा सदन में उठाने का वचन भी लिया।इस मौके पर मौके पर औरैया से महामंत्री राशिद सिद्दीकी सहित केशव यादव, देवेन्द्र राजपूत, लक्ष्मीकांत, रजनीश कुमार, अमित बिसारिया, अजय पाल, अमर सिंह राजा भाई, के के गौतम व आशुतोष शुक्ला आदि कर्मचारी मौजूद रहे।


(  पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट ) 

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!