उत्तर प्रदेश औरया सावन सोमवार पर देवकली मंदिर मे दर्शन करने आई युवती पुल पर सेल्फी लेते समय फिसलने गिरी नदी में गोताखोऱो ने बचाई जान मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी गाड़ी आई ले जाकर अस्पताल ए कराया भर्ती। ( पंकंज सिंह की खास रिपोर्ट )

( सावन सोमवार पर देवकली मंदिर मे दर्शन करने आई युवती पुल पर सेल्फी लेते समय फिसलने गिरी नदी में गोताखोऱो ने बचाई जान मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी गाड़ी आई ले जाकर अस्पताल ए कराया भर्ती )

औरैया। सावन के अंतिम सोमवार को परिजनों व सहेलियों के साथ देवकली मंदिर में दर्शन को आई युवती यमुना पुल से सेल्फी लेने लगी। इस बीच उसका संतुलन बिगड़ गया और वह यमुना में जा गिरी। आस पास के लोगों ने देखा तो चिल्लाना शुरु किया। हालांकि कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है की किसी से बात करते करते वह नदी में कूद गई । गोताखोरों ने किसी तरह युवती को यमुना से बाहर निकाला। कोतवाल पंकज मिश्रा तत्परता दिखाते हुए अपनी पुलिस जीप से युवती को जिला अस्पताल ले गए। यहां युवती का उपचार किया जा रहा है। कोतवाली के गांव सुरान के मजरा केसरी का पूर्वा निवासी 20 वर्षीय संध्या पुत्री सिपाही लाल अपने भाई, सहेलियों व गांव के लोगों के साथ देवकली मंदिर दर्शन को आई थी। सावन के अंतिम सोमवार को मंदिर में भीड़ भी थी । दर्शन के बाद मंगला काली दर्शन करते हुए यमुना पुल पर सहेलियों के साथ पहुंच गई। जहां पर सहेलियों के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में युवती का पैर फिसल गया।
जिससे वह नदी में गिर गई। सूचना पर कोतवाल पंकज मिश्रा पहुंचे और बाढ़ को देखते तैनात एसडीआरएफ टीम को सूचना दी। एएसडीआरएफ ने युवती को निकाला और कोतवाल ने अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने युवती का उपचार किया। उधर कुछ प्रत्यक्षदर्शी खुद युवती के नदी में कूदने की बात कह रहे हैं। यमुना में डूबने की खबर पर परिजन व तमाम ग्रामीण भी पहुंच गए। लोगों का कहना था की कोतवाल पंकज मिश्रा की सतर्कता से युवती की जान बच गई।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट  )

Back to top button
error: Content is protected !!