सहारनपुर थाना नगला टीम चेकिंग / दबिश के दौरान वांछित चल रहे गौकश बदमाशों की हुई मुठभेड़ में 01 अभियुक्त हुआ घायल दूसरा मौका पाकर हुआ फरार । ( शाहबाज खान की खास रिपोर्ट सहारनपुर )

( थाना नगला टीम चेकिंग / दबिश के दौरान वांछित चल रहे गौकश बदमाशों की हुई मुठभेड़ में 01 अभियुक्त हुआ घायल दूसरा मौका पाकर हुआ फरार )
सहारनपुर एसएसपी सहारनपुर डॉ विपिन ताडा के निर्देशन में एक हफ्ते से गोकशी के वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है, आज दिनांक 29/08/2023 की रात्रि में मुखबिर द्वारा दी गयी गोकशी की सूचना पर जब थाना नागल पुलिस जंगल ग्राम गागनौली में पहुंची तो गोकश बदमाशों द्वारा थाना नागल पुलिस पर फायरिंग की गयी। थाना नागल पुलिस ने भी मुंहतोड़ जवाब देते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी। फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया तथा इसका एक अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। बदमाशो से हुई मुठभेड़ में वरिष्ठ उपनिरीक्षक ओमेन्द्र मलिक के दाहिने बाजू में भी गोली लगी है। घायल हिस्ट्रीशीटर बदमाश का नाम फरमान उर्फ बिल्ला पुत्र अब्दुल रहीम निवासी ग्राम पाण्डौली थाना नागल जनपद सहारनपुर है। फरमान उर्फ बिल्ला थाना रामपुर मनिहारन से गोकशी के मुकदमे में वांछित चल रहा है तथा थाना नागल का हिस्ट्रीशीटर एवं 25 हजार का इनामी वांछित अभियुक्त भी है । इसके अलावा इस पर जनपद के विभिन्न थानो में गंभीर धाराओ में कुल 10 मुकदमे दर्ज है। घायल/गिरफ्तार बदमाश व घायल वरिष्ठ उपनिरीक्षक ओमेन्द्र मलिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा फरार बदमाश की तलाश हेतु कॉम्बिंग की जा रही है।
