उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद थाना लाइनपार पुलिस टीम द्वारा 24 घंटे के अंदर अपहरणकर्ता को सकुशल बरामद कर 05 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।  ( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( थाना लाइनपार पुलिस टीम द्वारा 24 घंटे के अंदर अपहरणकर्ता को सकुशल बरामद कर 05 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में थाना लाइनपार पुलिस टीम द्वारा थाना लाइनपार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 250/23 धारा 365 भादवि का सफल अनावरण कर घटना के 24 घण्टे के अन्दर अपहर्त मनोज कुमार को सकुशल बरामद करते हुए 05 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया है ।

घटना का संक्षिप्त विवरणः-
वादिया श्रीमती गिरजा देवी पत्नी मनोज कुमार ने थाना लाइनपार पर अज्ञात अभियुक्तों द्वारा वादिया के पति मनोज कुमार का अपहरण कर लेने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर मु0अ0सं0 250/23 धारा 365 भादवि पंजीकृत कराया था । उक्त घटना की गम्भीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा अपहर्त की शीघ्र ही सकुशल बरामदगी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस की 01 टीम का गठन किया गया था । चैकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त के अपहर्ताओं 1.सुशील जाटव 2.आशाराम कुशवाहा 3. अशोक कुशवाहा 4.सुशील कुशवाहा 5. श्रीनिवास कुशवाहा को खेरे वाली माता के पास स्थित बन्द पडे ईंट के भट्टे से गिरफ्तार किया गया व अपहर्ताओं के कब्जे से अपहर्त मनोज को सकुशल बरामद किया गया ।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम इस प्रकार से हैं
1. सुशील जाटव पुत्र सुघर सिंह निवासी धोबीपुरा थाना चिनोनी चम्बल जिला मुरैना ।
2. आशाराम कुशवाहा पुत्र ग्यासीराम निवासी वागजनी चौखट्टा थाना वाघचीनी जिला मुरैना ।
3. अशोक कुशवाहा पुत्र राजाराम निवासी जौरा थाना जौरा जिला मुरैना ।
4. सुशील कुशवाहा पुत्र कंचन सिंह निवासी सरदारपुर थाना जौरा जिला मुरैना ।
5. श्रीनिवास कुशवाहा पुत्र कोरण सिंह निवासी मिन्दाबजा थाना जौरा जिला मुरैना मध्य प्रदेश । पाचौ आरोपियों को विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत कानूनी कार्रवाई करते हुए भेजा गया जेल

 ( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!