उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद थाना जसराना क्षेत्र में विगत दिनों हुई प्रेम सम्बन्ध में महिला की हत्या का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा पुलिस द्वारा आलाकत्ल बरामद कर मुख्य अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। ( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( वाइट क्षेत्र अधिकारी जसराना )

( थाना जसराना क्षेत्र में विगत दिनों हुई प्रेम सम्बन्ध में महिला की हत्या का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा पुलिस द्वारा आलाकत्ल बरामद कर मुख्य अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार )
उत्तर प्रदेश  फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी जसराना के कुशल नेतृत्व ने मु0अ0सं0 513/23 धारा 302 भादवि0 दिनांक 08.08.2023 को आँगन वाडी कार्यकर्ती की धारदार हथियार से निर्मम हत्या के सफल अनावरण के लिये थाना पुलिस टीम के साथ एस.ओ.जी , सर्विलान्स के अथक प्रयासो द्वारा अभियुक्त प्रदीप कुमार पुत्र ब्रजेश कुमार नि0 डिवायची थाना शिकोहाबाद फिरोजाबाद मूल निवासी बझेरा बुजुर्ग थाना आराँव फिरोजाबाद का नाम प्रकाश मे आया जिसको दिनांक 28.08.2023 को रात्रि 20.50 बजे डिवायची मोड से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त की निशादेही पर आलाकत्ल छुरा बरामद कर धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गयी । जिसको मा0न्यायालय समय से पेश किया जायेगा । अभियुक्त प्रदीप पुत्र ब्रजेश नि0 ग्राम डिवायची थाना शिकोहाबाद फिरोजाबाद ने बताया कि मेरे प्रेम सम्बन्ध एक लडकी से थे जिसकी बहन की ससुराल मेरे गाँव में है और वह 03-04 माह पहले अपनी बहन के घर आयी थी वहाँ पर मेरी दोस्ती हो गयी थी तथा उसी लडकी के सम्बन्ध मृतिका के पुत्र मनीष से भी थे मै उस लडकी से शादी करना चाहता था तथा वह भी मुझसे शादी करना चाहती थी लेकिन मनीष बात करना बन्द नही कर रहा था एक दिन मैने नम्बर लगाया था काफी देर तक व्यस्त आया तो मैने लडकी से पूछा तो उसने बताया कि मनीष से मै मना कर रही हूँ लेकिन नही मान रहा है इससे मेरी दोस्ती आप से पहले थी लेकिन अब मै मना करती हूँ तो धमकाता है और धमकी देता है । दिनांक 06.08.2023 को तीनो की Conference Call पर बातचीत हुयी प्रदीप ने मनीष से कहा हम लोग शादी करेगे अब आप बात ना करे तो मनीष ने बहुत गन्दी गन्दी माँ बहन की गालिया दी तथा प्रदीप ने काँल काट दी इसके बाद मनीष ने कई बार फोन मिलाकर गाली गलौज की तथा दिनांक 08.08.2023 को बात ना करने के उपर भद्दी भद्दी माँ बहन की गाली गलौज की जिससे प्रदीप आक्रोशित हो गया और उसने धमकी दी मै तुम्हारे परिवार को किसी ना किसी को देख लूगा । अभियुक्त प्रदीप मृतिका व उसके परिवार को आने जाने मे अच्छी तरह से देख रखा था तथा उसे पता था कि मनीष की माँ नगला केकन मे पढाने जाती थी और कब वापस आती है । गालियो एवं अपनी प्रेमिका से बात करने के उपर दिनाक 08.08.2023 को प्रदीन ने जुनून मे आकर पहले से ही चरी के खेत में घात लगाकर बैठकर मृतिका कुसुमलता के आने का इंतजार करता रहा जैसे ही चरी के सामने आयी पीछे से धक्का देकर कटी चरी मे ले जाकर छुरा से लगातार वार करके निर्मम हत्या कर दी थी तत्तपश्चात अभियुक्त मौके से फरार हो गया था आज अभियुक्त की निशादेही पर आलाकत्ल छुरा भी बरामद किया गया है । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
अभियुक्त का नाम इस प्रकार से है
1. प्रदीप पुत्र ब्रजेश नि0 ग्राम डिवायची थाना शिकोहाबाद फिरोजाबाद मूल निवासी बझेरा बुजुर्ग थाना आराँव फिरोजाबाद ।
आपराधिक इतिहास अभियुक्त प्रदीप उपरोक्त-
1. मु0अ0सं0 513/23 धारा 302 भादवि0 व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना जसराना फिरोजाबाद अभियुक्त से बरामद
1.अदद छुरा (आलाकत्ल) ।
2.घटना मे प्रयुक्त मोटर साइकिल । विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई करते हुए भेजा गया जेल

( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!