उत्तर प्रदेश औरया स्कूल की छात्राओं द्वारा बनाई गई राखी छात्राओं ने कार्यालय जाकर जिलाधिकारी अधिकारी को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन पर्व। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( दिबियापुर स्कूल की छात्राओं द्वारा बनाई गई राखी छात्राओं ने कार्यालय जाकर जिलाधिकारी अधिकारी को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन पर्व )
औरैया दिबियापुर रक्षाबंधन पर्व पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दिबियापुर की बहिनों ने जिला अधिकारी नेहा प्रकाश आईएएस, पुलिस अधीक्षका चारू निगम आइपीएस को उनके कार्यालय जाकर रक्षा सूत्र बांधे। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य राजीव चतुर्वेदी,आचार्या जिज्ञासा आदि लोग मौजूद रहे। इसके पश्चात बुधवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दिबियापुर में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया, इस अवसर पर आचार्या बहिन गार्गी जी ने रक्षा बंधन पर्व पर सभी भैया बहिनों को सम्बोधित किया, बहिन अदिति यादव ने अपने विचार प्रकट किए, बहिन सिव्या ने अपनी सखी के साथ नाट्य रूपांतरण प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य सुशील कुमार तिवारी ने सभी को रक्षा बंधन पर्व के महत्त्व को बताया व स्वयंरचित काव्यपाठ किया। इस अवसर पर राखी बनाओ और मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमे मेहंदी प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान नम्रता 12 c, द्वितीय खुशी 12 c, तृतीय मीनाक्षी 9E एवम् जूनियर वर्ग में प्रथम सोनी राजपूत 7a, द्वितीय अर्पिता 7a, तृतीय दिव्यांशी पांडे 7a व भैया वैभव 7E से।
शिशु मंदिर से प्रथम आराध्या 4e, द्वितीय आर्या 4e। राखी प्रतियोगिता में प्रथम अंशिका 6a, द्वितीय सिद्धि 8a, तृतीय अनुष्का 7E
शिशु मंदिर से प्रथम स्थान अनन्या 4E, द्वितीय आर्या 4E निर्णायक की भूमिका में आचार्य उत्कर्ष पोरवाल, आचार्या दीक्षा तिवारी, सीमा तिवारी रहे । इस अवसर पर सभी बहिनों ने भाइयों के राखी बांधी। उधर जिलाधिकारी नेहा प्रकाश, पुलिस अधीक्षक चारु निगम को ब्रह्म कुमारी आश्रम व सबला ग्रुप की सदस्याओं ने राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
