उत्तर प्रदेश औरया थाना दिबियापुर क्षेत्र में विगत दिनों शराब ठेके के पास हुई लूट का पुलिस ने बड़ा खुलासा पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान चोरी की गई 02 मोटरसाइकिल 01अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर 01अभियुक्त को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों के पीछे। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( थाना दिबियापुर क्षेत्र में विगत दिनों शराब ठेके के पास हुई लूट का पुलिस ने बड़ा खुलासा पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान चोरी की गई 02 मोटरसाइकिल 01अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर 01अभियुक्त को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों के पीछे )
उत्तर प्रदेशऔरैया दिबियापुर बीते 22 अगस्त को दिबियापुर में शराब ठेका के सेल्समैन के साथ हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए बुधवार को एसपी चारु निगम में अपने कैंप ऑफिस में प्रेस वार्ता कर बताया कि बीती रात्रि को दिबियापुर पुलिस कंचौसी रोड बिझाई नहर पुल के पास रात्रिगस्त/ चेकिंग कर रही थी इसी दौरान कंचौसी की तरफ से दो मोटर साइकिल आती दिखाई दी जैसे ही मोटर साइकिल सवार पुलिस वालो के नजदीक पहुंचे तो पुलिस को देखकर अपनी मोटर साइकिलों को मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे तभी पुलिस वालों ने आवश्यक घेराबन्दी कर मौके से एक संदिग्ध व्यक्ति को मय मोटर साइकिल हीरो स्पलेण्डर न0 UP 79 AA 5788 को पुलिस हिरासत में लिया गया तथा दो व्यक्ति अपनी मोटर साइकिल छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे । पकडे गये अभियुक्त ने अपना नाम शिवम भदौरिया पुत्र रघुराज सिंह भदौरिया निवासी दीनवामऊ थाना फफूँद जनपद औरैया बताया । जिसके कब्जे से कुल रु0 2500 रु0 व दो अदद मोटर साईकिल हीरो स्पलेण्डर एक अदद मोबाईल फोन सेम संग (एन् ड्रायड) एक अदद तमंचा 315 बोर दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 आईपीसी की बढोत्तरी कर अभियुक्त को जेल भेज दिया गया एसपी ने बताया कि अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि यह मोटर साईकिल मैन व मेरे साथी अभिषेक राजपूत पुत्र अमर सिंह निवासी गपचरियापुर थाना सहार जनपद औरैया ,शीलू भदौरिया उर्फ शिव पुत्र सुखेन्द्र सिंह निवासी दीनवामऊ थाना सहायल जनपद औरैया ने मिलकर दिबियापुर रामगढ रोड पर बाले पुर्वा व खडगपुर के बीच मे सूनसान स्थान पर बीयर ठेका के सैल्समैन से उसके सिर मे डण्डा मारकर लूट ली थी और उसका मोबाइल फोन छीन लिया था सैल्समैन गिर गया था जिसका मोबाइल फोन व 48000/ रुपया लूट लिए थे । हम लोगो ने रास्ते मे लूट के रुपयो का बटवारा कर लिया था । मेरे हिस्से मे सोलह हजार रुपये आये थे अपने हिस्से मे से मै ज्यादातर रुपये खर्च कर लिए था शेष बचे पच्चीस सौ रुपये जो आपने मुझसे बरामद किये है । ये उसी लूट की घटना के रुपये है । मोबाइल फोन उन दोनो के हिस्से मे आये बाकी रुपये उन्ही दोनो के पास है । और जो मोबाइल फोन आपने मुझसे बरामद किया है । यह घटना हम तीनो लोगो ने मिलकर बीते 13 अगस्त को रात 10 बजे चौथा मिल के पास टायल भट्टा के सामने एक व्यक्ति से उसके सिर मे डण्डा मारकर उसका ये मोबाइल फोन सैमसंग कम्पनी व उसकी मोटर साईकिल हीरो स्पलेण्डर लूट ली थी , मोबाइल मैने अपने पास रख लिया था और जो मेरे साथी मोटर साइकिल छोड़ कर भागे हैं साहब यह वही मोटर साईकिल है । जो हमने चौथा मिल से लूटी थी । वह दोनो अभिषेक राजपूत व शीलू भदौरिया थे, यह घटना भी हम तीनो ने मिलकर की थी । गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी प्रवीन कुमार, हे0का0 दीपक , हे0का0 अकिंत, कां0 धर्मेन्द्र कुमार, कां0 दुष्यन्त कुमार, कां0 सुबोध कुमार, कां0 नवीन कुमार, कां0 विजयकांत, कां0 ललित कुमार, का0 गोविन्द व दिबियापुर थाना प्रभारी रामसहाय पटेल, उ0नि0 प्रदीप कुमार अवस्थी, उ0नि0 सुरेश चन्द्र ,उ0नि0 देवेन्द्र प्रसाद, हे0का0 अतुल कुमार मौर्य, का0 कुशाग्र पाराशरी व का0 तपेश गंगवार है। मालूम हो कि बीते 22 अगस्त को वादी दीपेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र रविन्द्र सिंह निवासी फतेहुपुररामू थाना फफूंद जनपद औरैया ने थाना दिबियापुर में लिखित तहरीर दी थी जिसमे बताया गया था कि बीते 21 अगस्त को रात्रि करीब 10 बजे मेरा सेल्समेन विमल तिवारी (सोनू तिवारी) पुत्र वीरेन्द्र कुमार तिवारी निवासी देवरोव थाना बिधूना जनपद औरैया दिबियापुर से वीयर की दुकान को बन्द कर बिक्री के पैसे लेकर घर जाते समय बले पुर्वा और खगरपुर के बीच कुछ अज्ञात लोगों द्वारा उसका मोबाइल, पर्स व रु0 48,000 रु0 लूट लिये थे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
