उत्तर प्रदेश औरया अजीतमल क्षेत्र में विगत दिनों चोरी का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान भारी मात्रा में चोरी का माल व 04 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर 05 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( अजीतमल क्षेत्र में विगत दिनों चोरी का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान भारी मात्रा में चोरी का माल व 04 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर 05 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार)
उत्तर प्रदेश औरैया एसपी चारु निगम ने प्रेस वार्ता कर विगत दिनों में हुई चोरी की घटनाओ का खुलासा करते हुए बताया कि बीती रात्रि एसओजी टीम को मुखविर द्वारा सूचना दी गयी कि चोरी करने वाले कुछ अपराधी कपरिया तिराहा के पास बम्बा के किनारे छिपे है तथा चोरी की योजना बना रहे है इस सूचना पर कार्यवाही करते हुये समय करीब 2.30 बजे पुलिस वालों ने आवश्यक घेराबन्दी कर मौके से 5 संदिग्ध सत्यप्रकाश निषाद उर्फ सनी पुत्र अभिलाख निवासी ग्राम अन्दावा की मडैया थाना बकेवर जिला इटावा , कल्लू प्रजापति पुत्र रामनारायन निवासी शान्तिनगर आशाबाद थाना रसूलपुर जनपद फिरोजाबाद , अमन जाटव पुत्र छोटेलाल निवासी गली न0 03 सिरसागँज थाना सिरसागँज जनपद फिरोजाबाद , भरतलाल राठौर पुत्र यादराम राठौर निवासी खँन्चापुर आशाबाद थाना दक्षिण जनपद फिरोजबाद , बबलू राठौर पुत्र महेश राठौर निवासी नगला इँचा थाना जसवँन्तनगर जनपद इटावा को मय चोरी के एक अदद लैपटाप, तीन अदद एलईडी टीवी, तीन अदद इन्वर्टर बैटरी, एक अदद एम्पलीफायर, एक अदद होमथियेटर स्पीकर , एक अदद लाऊड एन्हेलर, एक अदद ट्रैक्टर की बैटरी, एक अदद समरसेबिल सेट, एक अदद कुबेर भगवान की मूर्ति पीली धातु , आलानकब (एक अदद आरी, दो अदद हथोडा ,एक अदद कटर , दो अदद सँडासी , एक अदद मास्टर रिंच , एक अदद प्लास व एक अदद सरिया) व चार अदद तमँचा 315 बोर व आठ अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, घटनाओ में प्रयुक्त एक अदद स्कूटी UP 75 AB 6923 व अन्य कागजात के साथ गिरफ्तार क बरामदगी के आधार पर जेल भेजा। पूछताछ में सत्यप्रकाश उर्फ सनी ने बताया कि मैं पूर्व में कई स्कूलो व घरो/गेस्ट हाउस में अपने साथियो के साथ व पूर्व के साथी शिवकुमार पुत्र लालाराम, श्यामबाबू पुत्र लक्ष्मण, हीरालाल उर्फ इस्लाम उर्फ जुम्मन जो कि औरैया के रहने वाले लेकिन मेरे सम्पर्क में रहते है और वो लोग यहाँ औरैया की जगह को चुनते है और हम लोग आपस में विचार विमर्श कर घरो व स्कूलो की रैंकी करके रात के समय मौका पाकर चोरी करके अपने अपने स्थान घरो को निकल जाते है लेकिन अभी कुछ दिन पहले वो लोग पकडे गये लेकिन हम लोग लगातार अलग अलग स्थानो को निशाना बनाकर माल चोरी कर रहे थे कि पकडे गये सभी बदमाशो ने यह भी बताया कि साहब हम लोग सनी के बतायी जगह पर आते है और सनी के बताये हुये प्लान के हिसाब से काम करके निकल जाते है और सनी के अड्डा पर चोरी का माल इकठ्ठा किया है , भरतलाल ने बताया कि मैं डाक्टर हूँ और गाँव में लोगो को दवाई देता हूँ और अपनी स्कूटी से सनी के साथ रैकी करता हूँ बीते 26 अगस्त की रात में समय 12.00 बजे अजीतमल के गढिया रोड के पास के स्कूल में कठहल के पेड से चढकर अन्दर घुसकर ताले तोडकर एक लैपटाप कम्पनी ACER मय चार्जर व व TCL कम्पनी की 32 की टीवी और सीसीटीवी के डीबीआर खींच ले गये थे सीसीटीवी डीबीआर सनी ने रास्ते में कही फेंक दिये थे और लैपटाप व टीवी सनी के घर पर है अभी बँटवारा नही हुआ है , बीते 7.अगस्त की रात समय करीब 2.30 बजे हम लोग कस्बा अनन्तराम के गेस्ट हाऊस में लगे ताला को तोडकर चोरी करने गये थे गेस्ट हाऊस में रखे जनरेटर का डायनेमो खोलना चाह रहे थे कि वहां की छत पर सोया आदमी जाग गया तो हम लोग कूद कर भाग आये थे वहाँ पर हम लोगो को बैंक जैसे कागजात के सिवाय कुछ नही मिला था तो सनी उन्ही कागजातो को चोरी का सगुन के तौर पर ले आया था वो भी इसी के घर पर होंगे , बीते 21 जुलाई की रात में समय करीब 1 बजे हम लोगो ने अपने पूर्व के साथियो के साथ मिलकर अटसू नवीन नगर के स्कूल के रोशनदान को काटकर घुसकर दो बडे बैटरा , इनवर्टर , एम्पलीफायर , माईक , प्रिन्टर , आग बुझाने के सिलिण्डर , 03 कम्प्युटर व डीबीआर बगैरा चोरी किये थे डीबीआर हम लोगो ने फिरोजाबाद जाते समय नहर में फेक दिये थे व शेष सामान बँट चुका है बैटरी इन्वर्टर बगैरह तो हमारे पूर्व के साथियो के पास रहे थे जो कि पकडे गए है लेकिन जिसमें से एम्पलीफायर औऱ माइक आज भी सनी के अड्डा पर ऱखा है , भरतलाल ने यह भी बताया कि 29 जुलाई की रात को समय करीब 01.30 बजे बारेपुर गाँव के इण्टर कालेज में हम लोगो ने ही अपने पहले के साथियो के साथ मिलकर चोरी की थी जिसमें सनी ने पूर्व से स्कूल को देखा था और सनी के बताये स्थान बारेपुर गाँव के इण्टर कालेज में चोरी की थी जिसमें दो बैटरा , इनबर्टर , डायनेमो चोरी किया था व नोकिया का मोबाईल व 2500 रूपये मिले थे जिसमें से बैटरा , डायनामा हम लोगो ने चलते फिरते कबाडियो को बेच दिया , हार्डडिस्क व नोकिया मोबाईल मैंने यमुना नदी में फेंक दिया था 2500 रूपये आपस में बाँट लिये थे जो कि खर्च हो गये । आज मैं व सनी अपनी स्कूटी से आये थे और रैकी कर चुके थे फिर हमारे साथी साधनो से आये थे और यहाँ इकठ्ठे हुये थे कि आपने आकर हम लोगो को पकड लिया, नजदीक पेड की आढ से खडी स्कूटी tvs Jupiter UP 75 AB6923 की तलासी ली गयी तो स्कूटी की डिग्गी से एक थैला में आलानकब ( एक अदद आरी , दो अदद हथोडा , एक अदद कटर , दो अदद सँडसी , एक अदद मास्टर रिंच , एक अदद प्लास व एक अदद सरिया ) बरामद हुये अपराध में प्रयुक्त स्कूटी tvs Jupiter UP 75 AB6923 को कब्जा पुलिस लिया गया । बरामद आलानकब के बारे में पूछा तो बबलू व कल्लू ने बताया कि हम लोग इन्ही औजारो से दरवाजा , खिडकी , दरवाजे जैसी अडचन को मिटा देते है फिर इत्मिनान से काम को अंजाम देते है पकडे गये बदमाशो को विश्वास में लेकर स्वीकारोक्ति में बतायी हुई वारदातो से सम्बँधित चोरी का माल बरामद कराने हेतु वार्ता की गयी तो बदमाश सत्यप्रकाश उर्फ सनी व उसके साथियो ने चोरी के माल को बरामद कराने की बात बतायी तो बदमाश सत्यप्रकाश उर्फ सनी व उसके साथियो ने चोरी के माल को बरामद कराने की बात बतायी वउम्मीद बरामदगी हम पुलिस वाले मय बदमाशो के वाहनो से चलकर ग्राम अन्दावा की मडैया आये आगे आगे बदमाश सनी व उसके साथियो ने सनी के अड्डे पर आये, कमरे पर लगे हुये ताला को सनी द्वारा खुलवाया गया व कमरे की तलासी ली गयी तो एक अदद लैपटाप कम्पनी ACER माडल चार्जर , तीन अदद एलईडी TV ( कम्पनी TCL 32 इँन्च माडल 32G300, कम्पनी SAMSUNG 24 इँन्च माडल न0 UA24H4003ARMXL/2017, कम्पनी WESTON 32 इँन्च माडल न0 FHD1080ELEDLCDTV , दो अदद इन्वर्टर बैटरी LIV FAST बार कोड JN1EBJSB27859BI , JN1EBJSB29034BJ , एक अदद इनवर्टर कम्पनी HAVELLS माडल ENVIRO PM 1500 LCD , एक अदद एम्पलीफायर कम्पनी AHUJA DPA 770 , एक अदद होमथियेटर स्पीकर , एक अदद लाऊड एन्हेलर TUCSON GOLD कम्पनी , एक अदद ट्रैक्टर की बैटरी , एक अदद समरसेबिल सेट, एक अदद कुबेर भगवान की मूर्ति पीली धातु , एक अदद लैटरपैड ,एक अदद पहचान पत्र व बैंकिग सम्बँधी / टैक्स इनवाइस कागजात आदि बरामद हुये। बरामद माल एक अदद लैपटाप कम्पनी ACER माडल ASPIRE 5745 मय चार्जर व एलईडी टीवी कम्पनी TCL 32 इँन्च माडल 32G300 व एक अदद कुबेर भगवान की मूर्ति पीली धातु भी है। एक अदद लैटरपैड ,एक अदद पहचान पत्र व बैंकिग सम्बँधी / टैक्स इनवाइस कागजात आदि के अवलोकन से पाया कि बरामद कागजात मु0अ0सँ0 456/23 धारा 380 भादवि से सम्बँधित है व शेष माल के सम्बँध में पूछने पर सनी व उसके साथियो ने बताया कि साहब हम लोगो को जितना याद है आपको बता दिया है लेकिन यह सामान हम लोगो ने अहेरीपुर , बकेबर , अयाना , अजीतमल और आस पास के गाँव के स्कूलों व घरो से चोरी किया है जिनका सही स्थान व समय याद नही है
गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी प्रवीन कुमार, हे0का0 दीपक , हे0का0 अकिंत, कां0 धर्मेन्द्र कुमार, कां0 दुष्यन्त कुमार, कां0 सुबोध कुमार, कां0 नवीन कुमार, कां0 विजयकांत, कां0 ललित कुमार, का0 गोविन्द व थाना प्रभारी अजीतमल मुकेश बाबू चौहान, उ0नि0 अवनीश कुमार
उ0नि0 ग्रीश चन्द्र, उ0नि0 सन्तोष कुमार, का0 देवदत्त पचौरी, का0 राजेश कुमार, का0 प्रवीण कुमार का0 अनिल कुमार, का0 गौरव चौधरी, का0 कुलदीप कुमार है।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
