उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्तरप्रदेश पुलिस विभाग सेवा निवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों प्रशस्ति पत्र से सम्मानित कर उज्जवल भविष्य एंव सुखमय जीवन की दी गई शुभकामनाएं। (पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्तरप्रदेश पुलिस विभाग सेवा निवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों प्रशस्ति पत्र से सम्मानित कर उज्जवल भविष्य एंव सुखमय जीवन की दी गई शुभकामनाएं )
उत्तर प्रदेश औरैया उत्तरप्रदेश पुलिस विभाग को अपनी सेवाएं देकर सेवानिवृत्त हुए जनपद में नियुक्त उ0नि0 सुखराम सिंह , उ0नि0 चन्द्रशेखर दीक्षित, उ0नि0 लिपिक श्यामलाल के सेवानिवृत्ति होने पर पुलिस अधीक्षक चारू निगम व अपर पुलिस अधीक्षक दिगम्बर कुशवाहा द्वारा फूल माला,बैग, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवा निवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ, सुखमय जीवन तथा दीर्घायु होने की कामना की गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी भरत पासवान, प्रतिसार निरीक्षक प्रेमचन्द्र शुक्ल औरैया व सेवा निवृत्त पुलिसकर्मियों के परिजनो सहित पुलिस कार्यालय में तैनात अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
