उत्तर प्रदेश लखनऊ थाना गोमतीनगर पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान भारी मात्रा में चोरी किया गया समान बरामद कर दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )

( थाना गोमतीनगर पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान भारी मात्रा में चोरी किया गया समान बरामद कर दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार)
लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के थाना गोमती नगर विस्तार पुलिस को मिली सफलता थाना गोमती नगर विस्तार इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 2 लुटेरों को किया गिरफ्तार। आरोपी सत्यम गुप्ता और आरिफ़ को गोमती विस्तार पुलिस ने किया गया गिरफ्तार,एक आरोपी अभी भी है, फ़रार जल्द हो सकती है जकारिया की गिरफ़्तारी। दर्जन भर से ज्यादा मुकदमें है आरोपियों पर दर्ज। अभियुक्तों के कब्जे से 2 इनोवा कार, स्विफ्ट, स्विफ्ट डिजायर, हुंडई सेंट्रो, बाइक, लाइसेंसी रिवॉल्वर, 2 जिंदा कारतूस, 1लैपटॉप, 1 चाबी बनाने वाली मशीन, 2 चेचिस पंच वाली मशीन, 1 ड्रिल मशीन, 1 ग्राइंडर, 3 चाभी प्रोग्रामर, 3 एडाप्टर, 3 म्यूसिक प्लेयर, 21 स्टेरिंग लॉक, 17 ecm मशीन, 19 सेंट्रल लॉक सिस्टम, 1मीटर कंसोल, 7 सादे नम्बर प्लेट, 7 नम्बर प्लेट बने हुए, 5 चेचिस नम्बर खुदी हुई प्लेटें, 93 चाभियाँ व 218 अर्ध निर्मित चाभियां किया गया बरामद। एक आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )
