उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद सिरसागंज जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने बच्चों के साथ किया पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।  ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( सिरसागंज जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने बच्चों के साथ किया पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद सिरसागंज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के तत्वाधान में प्राथमिक विद्यालय किसरांव, सिरसागंज में जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन एवं प्रधानाध्यापिका साक्षी चौहान, शिक्षिका दीप्ती सक्सेना ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अश्वनी जैन ने बताया कि अत्यधिक प्राकृतिक संसाधनों के दोहन से प्रकृति का संतुलन बिगड़ गया है। जिसके संतुलन के लिए प्रकृति को संरक्षित करने के लिए पौधारोपण करने के साथ उनकी देखभाल भी अत्यंत आवश्यक है। वर्तमान परिस्थितियों में ग्लोबल वार्मिंग एक विश्वव्यापी समस्या है, जिसके लिए मानव द्वारा अत्यधिक मात्रा में उपयोग किए जा रहे वाहन, वातानुकूलन, रेफ्रिजरेटर आदि हैं। प्रदूषण से बचाव के लिए पौधरोपण के साथ पौधों की देखभाल करने की जिम्मेदारी के निर्वहन को करना है। उन्होंने कहा कि हम सभी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होना होगा। हम सभी एक दूसरे को प्रदूषण के प्रति जागरूक करके ही इस समस्या को नियंत्रित कर सकते हैं। हम सभी को अधिक से अधिक पौधारोपण करके उनकी देखभाल करके अपने भविष्य को भी सुरक्षित रखना है। साक्षी चौहान ने जिला समन्वयक का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों को जीवन में पौधों की महत्ता को समझाया। इस अवसर पर बच्चों के साथ सीमा यादव, सरोज कुमारी, अर्चना यादव एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

 ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!