उत्तर प्रदेश औरया थाना फफूंद क्षेत्र टैंकर ड्राइवर ने बाइक सवार पर खड़े युवक को मारी टक्कर मौके पर हुई दर्दनाक मौत टैंकर ड्राइवर टैंकर छोड़कर हुआ फरार।। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( थाना फफूंद क्षेत्र टैंकर ड्राइवर ने बाइक सवार पर खड़े युवक को मारी टक्कर मौके पर हुई दर्दनाक मौत टैंकर ड्राइवर टैंकर छोड़कर हुआ फरार। )

उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव से अपने दोस्त के साथ फफूंद आये युवक की बाइक से वापस आते समय पैट्रोल खत्म होगया। युवक ख़ानपुर में मोड़ पर खड़े ट्रक के पास खड़ा हो गया तभी ट्रक ड्राइवर ने टैंकर बड़ा दिया। जिससे युवक के ऊपर ट्रक चढ़ गया जिससे युवक की मौत हो गई। घटना स्थल पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र के गांव पुरवा बघन ने निवासी 21 वर्षीय अंशुल यादव पुत्र पिंकी यादव शनिवार की सुबह अपने मित्र अनुज के साथ मे बाइक से फफूंद आया था, बाइक से वापस अपने घर जारहा था, जैसे ही वह ख़ानपुर फफूंद पहुचा तभी उसकी बाइक का पैट्रोल खत्म होगया। तो दोनों लोग पैदल बाइक को लेकर जारहे थे। तभी ख़ानपुर मोड़ पर अंशुल गैस टैंकर के पास खड़ा होगया। टैंकर ड्राइवर अंशुल को देख नही पाया और उसने टैंकर को आगे बढ़ा दिया। जिससे टैंकर का पहिया अंशुल के ऊपर चढ़ गया। अंशुल की मौके पर ही मौत होगई। यह नजारा देख अनुज चीखने चिल्लाने लगा। टैंकर ड्राइवर भागने लगा तभी कुछ दूर जाकर वह टैंकर छोड़कर भाग गया। ग्रामीण की सूचना पर पुलिस व परिजन पहुच गये। परिजनों का रो रोकर बुराहाल था। पुलिस ने जांच पड़ताल करने के वाद टैंकर को थाने ले गईं तथा शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अपने दो भाइयो अंशुल व प्रशांत में सबसे बड़ा था। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि टैंकर को थाने में खड़ा करवा दिया है। तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


(  पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट  )

Back to top button
error: Content is protected !!