उत्तर प्रदेश औरया जिलाधिकारी ने तहसील बिधूना सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादो की सुनी समस्या में 18 प्रार्थना पत्र त्वरित निस्तारण कर अन्य प्रकरण में निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।  ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( जिलाधिकारी ने तहसील बिधूना सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादो की सुनी समस्या में 18 प्रार्थना पत्र त्वरित निस्तारण कर अन्य प्रकरण में निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश )

उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने बिधूना तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याओं से संबंधित आवेदन लेकर आए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर प्राप्त आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्या को गंभीरता से लेते हुए उसके परीक्षण उपरांत नियमानुसार सारपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें, जिससे फरियादी को पुनः उसी समस्या के लिए परेशान न होना पड़े। उन्होंने स्पष्ट किया कि आवेदक को निस्तारण की कार्रवाई से अवगत भी करायें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप समस्याओं से आमजन को निजात मिले इसके लिए किसी भी स्तर पर शिथिलता/लापरवाही न बरती जाए और समयबद्धता के साथ समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील बिधूना में कुल 81 फरियादियों ने आवेदन प्रस्तुत किए जिसमें से मौके पर 13 आवेदनों का निस्तारण नियमानुसार किया गया। प्रार्थी सुरेश सिंह तोमर निवासी पूर्वा माधौ सिंह, हरचंदपुर ने अवगत कराया की खेत को जाने वाले चकरोड को खुलवाने के लिए पूर्व में आवेदन किया था जिसके लिए तहसीलदार बिधूना ने भूलेख अधिकारी हरचंदपुर को नाप के लिए बीते 3 सितंबर 2022 को आदेश किया था जिसकी प्रति मेरे द्वारा भूलेख अधिकारी को 4 सितंबर 2022 को उपलब्ध करा दी गई थी परंतु भूलेख अधिकारी द्वारा आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई अतः अन्य किसी भूलेख अधिकारी द्वारा चकरोड के सीमांकन की कार्रवाई करने की कृपा करें, जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार बिधूना को निर्देशित किया कि चकरोड का सीमांकन कराकर आख्या उपलब्ध करायें। राम रतन पुत्र गजोधर ग्राम मधवापुर ने अवगत कराया की पट्टे पर प्राप्त हुई भूमि की पैमाइश कराई जाने हेतु कई बार कानूनगो से अनुरोध किया गया परंतु अभी तक पैमाइश नहीं की गई जिससे मेड बंदी भी नहीं हो पा रही है इसलिए पक्की मेड़बंदी कराई जाने हेतु सरकारी कोस में पैसा भी जमा कर दिया परंतु नाप नहीं हो रही है अतः महोदय से अनुरोध है की पक्की मेड़बंदी के लिए नाप कराए जाने का आदेश करें, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी बिधूना को पक्की मेड़बंदी कराई जाने के निर्देश दिए। सरोजनी देवी पत्नी रामनारायण ग्राम अंडा ने आवेदन देते हुए अवगत कराया कि ग्रामवासी गजेंद्र सिंह आदि विपक्षीगण चक रोड पर कब्जा किए हैं जिससे प्रार्थिनी के खेत से होकर आमजन लोगों का आना जाना रहता है जिससे फसल का नुकसान होता है, प्रार्थिनी कई बार चकरोड खाली कराए जाने हेतु आवेदन दे चुकी है परंतु अभी तक चक रोड खाली नहीं कराया गया है अतः चक रोड खाली कराया जाए, जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार बिधूना को निर्देशित किया कि चक रोड की जांच कर यदि अतिक्रमण है तो आख्या उपलब्ध कारयें जिससे नियमानुसार कार्यवाही की जा सके। विपिन कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी बिधूना ने शिकायत की कि ठेकेदार अनुराधा पालीवाल व बदन सिंह को मोहल्ला सूरजपुर की एक सड़क में वास्तविक लंबाई चौड़ाई से ज्यादा किए गए व्यय से अधिक का भुगतान किया गया है जिसकी शिकायत प्रार्थी द्वारा कई बार की गई परंतु सही जांच न होने से अधिक भुगतान के संबंध में कोई रिकवरी आदि की कार्रवाई नहीं की गई अतः महोदय से अनुरोध है कि तकनीकी जांच आख्या के आधार पर दोषियों से धन की वापसी करने का कष्ट करें, जिस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी न्यायिक को कार्यवाही कर आख्या उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने पुलिस विभाग के संबंधित समस्याओं पर ध्यान आकर्षित करते हुए संबंधित पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायत का संज्ञान लेकर निस्तारण की कार्यवाही नियमानुसार करना सुनिश्चित करें जिससे आवेदकों को समस्याओं से निजात मिल सके। उक्त अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक अब्दुल बासित, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार वर्मा, वनाधिकारी इम्तियाज अहमद सिद्दीकी, उप जिलाधिकारी बिधूना राजस्व निशांत तिवारी, उप जिलाधिकारी बिधूना न्यायिक, क्षेत्राधिकार बिधूना, तहसीलदा |

 ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!