उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद थाना शिकोहाबाद क्षेत्र विद्युत विभाग की टीम द्वारा बिजली चोरी का चलाया गया अभियान में विद्युत विभाग टीम पर किया गया पथराव अधिकारी व कर्मचारीयों ने भाग कर बचाई जान।  ( वरिष्ठ व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( थाना शिकोहाबाद क्षेत्र विद्युत विभाग की टीम द्वारा बिजली चोरी का चलाया गया अभियान में विद्युत विभाग टीम पर किया गया पथराव अधिकारी व कर्मचारीयों ने भाग कर बचाई जान )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में शनिवार को विद्युत विभाग के अवर अभियंता विवेक नारायण सिंह ,रविन्द्र कुमार टी एन टू, देवेन्द्र सिंह, राजीव कुमार, कपिल तिवारी, धीरेद्र कुमार के साथ समस्त संविदाकर्मी एंव प्रर्वतन दल फिरोजाबाद के साथ काशीराम कालोनी के समीप बन रही नवनिर्मित कालोनी में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाकर चैंिकग कर रहे थे। उसी दौरान कुछ युवकों ने विद्युत विभाग टीम पर पथराव करना शुरू कर दिया। जिससे टीम इधर उधर भागने लगी। आरोप है कि तभी युवकों ने टीम को काफी दूरी तक दौडाया। इस दौरान विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने वीडियों और फोटो भी खींच लिये। जिससे आरोपी कैमरे में कैद हो गये। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी प्रकार से वहाॅ से जान बचाकर निकले। सूचना पुलिस को कर दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुॅच गयी। लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गये थे। इस संबध में अधिकारी और कर्मचारी थाना पहुॅचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। वहीं पुलिस ने जाॅच शुरू कर दी है।

 ( वरिष्ठ व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!